एक्सप्लोरर

अब जाने-माने गायक कुमार सानू भी हुए कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार

कुमार सानू की पत्नी सलोनी और उनकी दोनों बेटियां, सना और एना अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में रहती हैं और कुमार सानू लगभग हर महीने उनसे मिलने के लिए अमेरिका जाया करते थे.

मुंबई: बॉलीवुड की एक और हस्ती कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गयी है. इस बार कोविड-19 की चपेट में 90 के दशक के सबसे चर्चित, मशहूर और सबसे अधिक मसरूफ माने जाने वाले प्लेबैक सिंगर कुमार सानू आ गये हैं.

कुमार सानू के मैनेजर जगदीश भारद्वाज ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया, "कुमार सानू आज (गुरुवार को) सुबह 10.00 बजे दुबई के रास्ते अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर जाने वाले थे, लेकिन हवाई यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से कराये जाने वाले कोविड टेस्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यही वजह है कि न सिर्फ उनका अमेरिका जाना रद्द हो गया, बल्कि उन्हें बीएमसी ने होम क्वरंटीन होने की हिदायत भी है. ऐसे में कुमार सानू अपने गोरगांव स्थित घर में सभी एहतियात बरतते हुए घर ही में अपना इलाज करा रहे हैं."

जगदीश ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि कुमार सानू को कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था,‌ लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्हें हल्का बुखार था और कमजोरी भी महसूस हो रही थी.

उल्लेखनीय है कि कुमार सानू की पत्नी सलोनी और उनकी दोनों बेटियां, सना और एना अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में रहती हैं और कुमार सानू लगभग हर महीने उनसे मिलने के लिए अमेरिका जाया करते थे. लेकिन इस साल जनवरी के बाद कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कुमार सानू पिछले 9 महीने से अमेरिका अपने परिवार से मिलने नहीं जा पाये थे. ऐसे में एक लम्बे अर्से बाद अपनी पत्नी और दोनों बेटियों से मिलने को लेकर वे बेहद उत्साहित थे.

बता दें कि कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू इन दिनों कलर्स चैनल पर आने वाले रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में एक प्रतोयोगी के तौर पर नजर आ रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, तमन्ना भाटिया, जेनिलिया डिसूजा जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां कोविड-19 की चपेट में आ चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी ये 6 धांसू मूवीज
'कॉफी विद करण' के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो
'कॉफी विद करण' के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो
'मैं कांपने लगी...' रजनीकांत के सामने 'जेलर 2' के स्मोकिंग सीन में छूटे विद्या बालन के पसीने, डायरेक्टर के भी उड़े होश
'मैं कांपने लगी...' रजनीकांत के सामने 'जेलर 2' के स्मोकिंग सीन में छूटे विद्या के पसीने
1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?
50 की उम्र में भी सिंगल, 1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट को कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget