एक्सप्लोरर

Laal Singh Chaddha: फिल्म को लेकर फैसल खान ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन, जानें क्यों अपने ही भाई को कहा मौकापरस्त?

Faisal Khan Calls Aamir An Opportunistic: आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लेकर उनके भाई फैसल खान ने हाल ही में अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने फिल्म को कुछ खास न बताते हुए अपने भाई पर तंज कसा है.

Faisal Khan On Aamir Khan's Laal Singh Chaddha: आमिर खान के भाई फैसल खान (Faisal Khan) इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 के लिए फैसल खान को अप्रोच किया गया था, जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया. हालांंकि, अब वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर दिए अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं. 

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) बीेते महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से उन्होंने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा. ऐसे में इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए फैसल खान ने अपने भाई की फिल्म पर अपनी टिप्पणी दी है. जैसा कि सभी जानते हैं, पिछले दिनों आमिर खान के एक पुराने बयान के कारण फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लोगों ने खूब बायकॉट किया है. इसे लेकर उन्होंने माफी भी मांगी थी, जिसपर फैसल खान ने अपना रिएक्शन दिया है. 

आमिर खान को बताया मौकापरस्त
 फैजल खान ने अपने भाई को  मौकापरस्त बताया है. उन्होंने कहा, हां, माफी मांगना सही था. जिंदगी में कोई भी व्यक्ति सब कुछ नहीं जानता. माफी मांगने और खुद को सुधारने में कोई बुराई नहीं है. उसके बाद आप एक बेहतर इंसान बनते हैं. हालांकि आमिर को उस बात के सामने आने के तुरंत बाद माफी मांगनी चाहिए थी, न कि जब उनकी फिल्म रिलीज हो रही थी. यह अवसरवादी लगता है, लेकिन अगर किसी को इस बात का अहसास नहीं है कि उन्होंने किसी को चोट पहुंचाई है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है. क्योंकि आप नहीं जानते कि कब किसी को कब बोध हो जाए'.

फैसल खान को कुछ खास नहीं लगी 'लाल सिंह चड्ढा'
फैसल खान के मुताबिक, 'फिल्म कुछ-कुछ हिस्सों में अच्छी थी. मुझे लगता है कि आमिर को एक बेहतर स्क्रिप्ट चुननी चाहिए थी. खासकर तब जब वह चार साल बाद फिल्मों में वापस आ रहे थे. मुझे पूरी फिल्म पसंद नहीं आई, बस उसके कुछ हिस्से पसंद आए. यह बिल्कुल भी wow फिल्म नहीं थी.'

जानकारी के लिए बता दें कि, फैसल खान और आमिर के बीच काफी कड़वाहट रही है. फैसल ने आमिर पर न सिर्फ उन्हें कैद करके रखने, बल्कि उनका करियर बरबाद करने का भी आरोप लगाया था. फैसल खान ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म प्यार का 'मौसम' से शुरू किया था. वह भाई आमिर खान संग फिल्म 'मेला' में दिखे थे.

यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu Health: सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत खराब ? इलाज के लिए पहुंचीं विदेश, टली शूटिंग !

जब Madhuri Dixit ने छोड़ दिया था संजय दत्त का साथ, तब कैसा था एक्टर का हाल, पत्नी ने किया था खुलासा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शाम 7 बजे तक 10 करोड़ के करीब पहुंची
Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शाम 7 बजे तक 10 करोड़ के करीब पहुंची
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 7 बजे तक का कलेक्शन
'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज
'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज
इमरान हाशमी की 'आवारापन' की री-रिलीज डेट आई सामने, 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से होगी टक्कर
इमरान हाशमी की 'आवारापन' की री-रिलीज डेट आई सामने, 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से होगी टक्कर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget