एक्सप्लोरर

Extraction first look: रणदीप हुड्डा की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

Extraction first look: रणदीप हुड्डा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इसमें रणदीप काफी असरदार लग रहे हैं. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

नई दिल्ली: अभिनेता रणदीप हुड्डा हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. वो नेटफ्लिक्स फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' (Extraction) में अहम रोल निभाते नज़र आएंगे. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रणदीप हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ के साथ इस फिल्म में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन सैम हरग्रेव ने किया है, जबकि इसकी स्क्रिप्ट जो रूसो ने लिखी है.

एक प्रेस स्टेटमेंट में रणदीप हुड्डा ने कहा, "मुझे फिल्म में काफी एक्शन करने को मिला. शायद मैं पहला भारतीय अभिनेता हूं, जिसने एक्शन से भरपूर हॉलीवुड फिल्म में काम किया है. हेम्सवर्थ (क्रिस हेम्सवर्थ), रूसो ब्रदर्स और निर्देशक सैम हरग्रेव के साथ काम करना बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा." फिल्म से सामने आया रणदीप का फर्स्ट लुक असरदार है. उनके लंबे बाल हैं और उन्होंने एक भारी भरकम हथियार थामा हुआ है. उनके चेहरे पर खून के धब्बे हैं.

ये भी पढ़ें: इस बॉलीवुड अभिनेता ने सलमान खान की 'राधे' को बताया फ्लॉप, बोले जल्द ही मांगेंगे माफी

आपको बता दें कि शुरुआत में 'एक्सट्रैक्शन' का नाम 'ढाका' रखा गया था, हालांकि बाद में इसे बदल दिया गया. फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए क्रिस हेम्सवर्थ 16 मार्च को भारत भी आएंगे. क्रिस इस फिल्म की शूटिंग के लिए साल 2018 में भारत भी आ चुके हैं. 'एक्सट्रैक्शन' 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

रणदीप के अन्य फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बनी 'लव आज कल 2' में नज़र आए थे. इस फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन और सारा अली खान भी नज़र आए थे. रणदीप फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वानटेड भाई' में बिज़ी हैं. इसमें वो सलमान खान के साथ दिखाई देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates:'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! साढ़े 4 बजे तक कलेक्शन 17 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! साढ़े 4 बजे तक कलेक्शन 17 करोड़ के पार
'वर्कआउट से ज़्यादा खान-पान जरूरी...' कैंसर से जंग जीतने वाले राकेश रोशन 76 की उम्र में कैसे हैं इतने फिट?
कैंसर से जंग जीतने वाले राकेश रोशन 76 की उम्र में कैसे हैं इतने फिट?
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1: 'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget