एक्सप्लोरर

अनु मलिक पर अलीशा चिनॉय ने कहा, 'ये अपनी बेटियों की उम्र की लड़कियों का शिकार करता रहा है'

गौरतलब है कि सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद सोनी टीवी ने बीते रोज़ अनु मलिक को सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' के जज के पद से हटा दिया था.

मुंबई: गायिका अलीशा चिनॉय ने म्यूज़िक कंपोज़र और गायक अनु मलिक पर लगे यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों को सच बताया है. उन्होंने एक अंग्रेंज़ी अखबार से बात करते हुए कहा कि अनु मलिक पर जिन लड़कियों ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं वो उन सभी का विश्वास करती हैं. हाल के दिनों में गायिका सोना महापात्रा, श्वेता पंडित और दो अज्ञात महिलाओं ने अनु मलिक पर MeToo अभियान के तहत सैक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए. हालांकि अनु मलिक ने खुद पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है.

आपको बता दें कि 90 के दशक में अलीशा ने अनु मलिक पर सैक्शुअल हैरेमेंट का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करवाया था. हालांकि कुछ सालों के बाद मामला सेटलमेंट के ज़रिए खत्म कर दिया गया था.

अब जब एक एक कर चार महिलाओं ने अनु मलिक पर सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए तो अलीशा चिनॉय ने सामने आकर उन सभी का समर्थन किया. डेक्कन क्रोनिकल से बात करते हुए अलीशा ने कहा, “अनु मलिक के बारे में हर एक शब्द जो लिखा और कहा जा रहा है वो सच है. मैं उन सभी महिलाओं के साथ खड़ी हूं जिन्होंने आखिरकार अपनी आवाज़ बुलंद की है. उम्मीद करती हूं की उन्हें ज़िंदगी में अब शांति मिलेगी.”

अलीशा ने अपने गुस्से को ज़ाहिर करते हुए आगे कहा, “इस हैवान ने अपनों को भी नहीं बख्शा. श्वेता पंडित जिसने अपनी डरावनी कहानी शेयर की वो कंपोज़र जतिन-ललित की भतीजी हैं. मलिक की दो बेटियां हैं और ये कई सालों से अपनी बेटियों की उम्र की लड़कियों का शिकार कर रहा है. उनमें से कइयों पर तो उसने अपने घर पर ही हमले किए, जब उसकी पत्नी और बेटियां वहां मौजूद थीं.”

गौरतलब है कि सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद सोनी टीवी ने बीते रोज़ अनु मलिक को सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' के जज के पद से हटा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया ‘कबीरा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ की यादें हुईं ताजा
दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया ‘कबीरा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ की यादें हुईं ताजा
चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, 22 करोड़ रुपये के दावे पर उठाए सवाल
चेक बाउंस केस में राहत के बाद राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, 22 करोड़ रुपये के दावे पर उठाए सवाल
शनिवार को 'जेलर 2' बनी किंग, 'दृश्यम 3' से आगे निकली रश्मिका-विजय की राणाबली, जानें बाकी फिल्में का हाल
शनिवार को 'जेलर 2' बनी किंग, 'दृश्यम 3' से आगे निकली रश्मिका-विजय की राणाबली, जानें बाकी फिल्में का हाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget