एक्सप्लोरर

सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद इमरान हाशमी की फिल्म का नाम हुआ Why Cheat India

इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'चीट इंडिया' के नाम पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की आपत्ति के बाद बदल दिया गया है. अब फिल्म का नाम 'व्हाय चीट इंडिया' होगा.

इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'चीट इंडिया' के नाम पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की आपत्ति के बाद बदल दिया गया है. अब फिल्म का नाम 'व्हाय चीट इंडिया' होगा. फिल्म के निमार्ताओं टी-सीरीज फिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और इमरान हाशमी फिल्म्स की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, "सीबीएफसी को 'चीट इंडिया' शीर्षक को लेकर चिंताएं थीं. हमने फिल्म में प्रस्तावित परिवर्तन के संबंध में परीक्षण एवं पुनरीक्षण समिति के साथ विस्तृत बातचीत की. चूंकि यह फिल्म इसी नाम के साथ एक साल से चर्चा में है और इससे भी महत्वपूर्ण बात इसका टीजर, ट्रेलर और टेलीविजन प्रोमो पहले ही मूल शीर्षक के साथ प्रमाणित हो चुके हैं." बयान के अनुसार, "रिलीज से एक सप्ताह पहले नाम में बदलाव दो तरह की बात की वजह बन सकता है. समय की कमी के कारण हमारे पास कोई विकल्प नहीं था, इसलिए हम आपसी सहमति के बाद 'व्हाय चीट इंडिया' नाम पर तैयार हो गया." एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के तनुज गर्ग ने फिल्म के नए पोस्टर को साझा किया और इसके कैप्शन में लिखा, "मत पूछिएगा व्हाय! ओह! व्हाय चीट इंडिया." MeToo: रेप के आरोपों का सामना कर रहे आलोक नाथ को मिली अग्रिम जमानत इमरान हाशमी का कहना है कि भारत की औपचारिक शिक्षा प्रणाली छोटे बच्चों को दिमाग के विकास के लिए पर्याप्त रूप से अच्छी नहीं है और उनका मानना है कि इस प्रकार की शिक्षा सफलता का आधार नहीं हो सकती. औपचारिक शिक्षा की प्रासंगिकता के बारे में पूछे जाने पर इमरान ने कहा "मैं कुछ ऐसे बेवकूफ लोगों को जानता हूं, जिनके पास बेहतरीन औपचारिक शिक्षा है. मैं कुछ ऐसे बुद्धिमान व बेहद समझदार लोगों से भी मिला हूं, जिनके पास बेहतरीन औपचारिक शिक्षा या डिग्री नहीं है. औपचारिक शिक्षा जिंदगी में आपको सफलता दिलाने का मानक नहीं है." अच्छी खबर: कैंसर के ऑपरेशन के बाद राकेश रोशन ने कहा- सर्जरी पूरी हुई, सब ठीक है आपको बता दें कि फिल्म के नाम ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है. फिल्म को पहले 25 जनवरी को रिलीज किया जाना था .लेकिन 25 जनवरी को दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं. बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है. फिल्म अब 18 जनवरी को रिलीज होगी. यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget