एक्सप्लोरर

ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल के बयानों में अंतर, NCB फिर करेगी पूछताछ

ड्रग्स केस में एक महीने के भीतर अभिनेता अर्जुन रामपाल से सोमवार को दूसरी बार NCB ने पूछताछ की. जांच एजेंसी आगे भी अभिनेता को पूछताछ के लिए बुला सकती है.

मुंबई: ड्रग्स केस की जांच करने वाली एजेंसी एनसीबी ने सोमवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल से करीब छह घंटे पूछताछ की. अभिनेता को आगे भी एजेंसी पूछताछ के लिए बुला सकती है. दरअसल, अर्जुन रामपाल के बयानों में अंतर देखा गया है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा, ''अर्जुन रामपाल के बयान में विसंगति थी. उन्हें एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.''

दरअसल, अर्जुन रामपाल ने जो दवाई का प्रिस्क्रिप्शन एनसीबी को पूछताछ के दौरान दिया था उसकी तारीख में छेड़छाड़ किये जाने का शक है. डॉक्टर को एनसीबी के बारे में नहीं पता था इसलिए प्रिस्क्रिप्शन लिखकर दिया था. एनसीबी ने डॉक्टर का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया है.

अर्जुन रामपाल से नवंबर के महीने में भी ड्रग्स केस में पूछताछ हो चुकी है. अधिकारी के अनुसार, 47 वर्षीय अभिनेता को पिछले सप्ताह तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए 22 दिसंबर तक का समय मांगा था.

एनसीबी ने पिछले महीने रामपाल और उनकी साथी गैब्रिएला डेमेट्रियाडिस से पूछताछ की थी और गैब्रिएला के भाई एजिसिलोस को गिरफ्तार किया था. एजिसिलोस डेमेट्रियाडिस को अक्टूबर में मुंबई से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित एक हिल स्टेशन लोनावाला से गिरफ्तार किया गया था.

चरस हुआ था बरामद एनसीबी ने कहा था कि जिस रिजॉर्ट में एजिसिलोस डेमेट्रियाडिस अपनी मंगेतर के साथ ठहरे हुए थे, वहां छापा मारा गया और उसके पास 0.8 ग्राम चरस बरामद की गई. एजिसिलोस डेमेट्रियाडिस के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और बाद में एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने उसे जमानत दे दी थी.

नवंबर में एनसीबी ने बांद्रा स्थित रामपाल के आवास पर छापा मारा था और लैपटॉप, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव सहित 11 उपकरण और दवाएं जब्त की थीं. चूंकि कुछ दस्तावेज और प्रतिबंधित गोलियां भी बरामद हुईं थीं, रामपाल को समन भेजा गया और 13 नवंबर को बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी कार्यालय में लगभग सात घंटे तक पूछताछ की गई.

गैब्रिएला डेमेट्रियाडिस से अब तक दो बार पूछताछ की जा चुकी है. पिछले महीने पूछताछ के बाद, रामपाल ने मीडियाकर्मियों को बताया था कि उन्होंने अपने घर से मिली प्रतिबंधित दर्द निवारक दवाओं के मद्देनजर एजेंसी को एक प्रिस्क्रिप्शन दिया है.

इस साल 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के कथित उपयोग की जांच शुरू की थी और कई गिरफ्तारियां की थीं. अभी तक रिया चक्रवर्ती, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों से पूछताछ की जा चुकी है.

अभिनेता सुशांत सिंह के पिता का हुआ ऑपरेशन, हार्ट अटैक आने की वजह से हुए थे अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget