एक्सप्लोरर

Drishyam 2 Box Office Collection: 'गोलमाल अगेन' से आगे निकली ‘दृश्यम 2’, जानिए कितना हुआ अब तक कलेक्शन?

Drishyam 2 Collection: एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि दृश्यम 2 ने अब तक कितना बिजनेस किया है.

Drishyam 2-Golmaal Again: हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2)  का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर बीते शनिवार को 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. ऐसे में अब रविवार को इस फिल्म ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' (Golmaal Again) को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘दृश्यम 2’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की इनकम की है.

‘दृश्यम 2’ ने 'गोलमाल अगेन' को छोड़ा पीछे

रिलीज के 24 दिन बाद भी एक्टर अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित कर रही है. ऑडियंस के साथ-साथ ये फिल्म क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई हैं. यही वजह है जो ‘दृश्यम 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. इस साल की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्मों में शुमार होने वाली ‘दृश्यम 2’ रविवार को कमाई के मामले में 'गोलमाल अगेन' से काफी आगे निकल गई है.

दरअसल अजय देवगन की साल 2017 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ का कारोबार किया था. ऐसे में अब ‘दृश्यम 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 209.04 करोड़ के पार पहुंच गया है. ऐसे में ‘दृश्यम 2’ ने गोलमाल अगेन से 4 करोड़ से ज्यादा का फासला रखा है.

रविवार को ‘दृश्यम 2’ ने कमाए इतने करोड़

‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) अब अपने चौथे सप्ताह में एंट्री ले चुकी है. ऐसे में रिलीज के चौथे वीकेंड पर ‘दृश्यम 2’ का प्रदर्शन काबिल ए तारीफ रहा है. अजय देवगन की इस फिल्म ने चौथे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.47 करोड़ की बंपर कमाई की है. वहीं इस चौथे वीकेंड पर ‘दृश्यम 2’ का कुल कलेक्शन 12.79 करोड़ का रहा है. 

यह भी पढ़ें- Kuch Kuch Hota Hai: 'अगर मैं कुछ कुछ होता है में काम करती, तो मेरी लिंचिंग हो जाती...' ऐश्वर्या राय ने आखिर क्यों दिया था ऐसा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget