एक्सप्लोरर

Do Aur Do Pyaar and LSD 2 BO Collection Day 3: ‘दो और दो प्यार’ का बुरा हाल, पर्दे से उतरती नजर आ रही ‘एलएसडी 2’, जानें- कलेक्शन

Do Aur Do Pyaar & LSD 2 Box Office Collection: ‘दो और दो प्यार’ और ‘एलएसडी 2’ दर्शकों को इम्प्रेस करने में पूरी तरह फेल हो चुकी हैं. खासतौर पर ‘एलएसडी 2’ का टिकट खिड़की पर बेहद बुरा हाल है.

Do Aur Do Pyaar & LSD 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सुस्ती छाई हुई है. बड़े बजट की फिल्में ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फ्लॉप हो चुकी हैं. वहीं इस शुक्रवार को रिलीज हुई विद्या बालन की ‘दो और दो प्यार’ और दिबाकर बनर्जी की डायरेक्शनल ‘एलएसडी 2’ को भी ऑडियंस से बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. खासतौर पर ‘एलएसडी 2’ का बेहद बुरा हाल है. चलिए यहां जानते हैं ‘दो और दो प्यार’ और ‘एलएसडी 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘दो और दो प्यार’ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
शीर्षा गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ईर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म से विद्या बालन ने काफी समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है. इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया गया था लेकिन ये रोम-कॉम दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में नाकामयाब रही है.

इसी के साथ ये फिल्म रिलीज के तीन दिनों में तीन करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘दो और दो प्यार’ ने रिलीज के पहले दिन 55 लाख का बिजनेस किया था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 72.73 फीसदी की तेजी आई और इसने 95 लाख की कमाई की. वहीं अब ‘दो और दो प्यार’ की रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दो और दो प्यार’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘दो और दो प्यार’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 2.65 करोड़ रुपये हो गई है.

‘एलएसडी 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
निर्देशक दिबाकर बनर्जी और निर्माता एकता कपूर की फिल्म ‘एलएसडी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म सुपरहिट एलएसडी की सीक्वल है. ‘एलएसडी 2’  में आज की जनरेशन में सोशल मीडिया के प्रति जुनून को दिखाने के लिए तीन अलग-अलग कहानियों को एक साथ जोड़ा गया है. फिल्म में परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह ने अहम रोल प्ले किया है.‘एलएसडी 2’  में मौनी रॉय, तुषार कपूर, सोफी चौधरी और अनु मलिक ने भी काम किया है.

इस  फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ‘एलएसडी 2’ रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर चंद लाख के लिए संघर्ष करती नजर आई. फिल्म की हालत इतनी बुरी है कि ये रिलीज के तीन दिनों में एक करोड़ का भी बिजनेस भी नहीं कर पाई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘एलएसडी 2’ ने पहले दिन 15 लाख का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 12 लाख की कमाई की. वहीं अब ‘एलएसडी 2’ की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एलएसडी 2’  ने रिलीज के तीसरे दिन 45 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘एलएसडी 2’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 72 लाख हो गई है.     

ये भी पढ़ें:-BMCM Box Office Collection Day 11: रिलीज के 11 दिनों में आधी लागत भी नहीं निकाल पाई ‘बड़े मियां छोटे मियां’, 100 करोड़ पार करना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection Live: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी
Box Office LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी
Entertainment News Live: 'आज भी ब्लैक हार्ट है...', शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में अर्शी खान, हिना खान पर साधा निशाना
Live: 'आज भी ब्लैक हार्ट है...', शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में अर्शी खान, हिना खान पर साधा निशाना
'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं पूनम ढिल्लों, एक्टर के पिता ने जताया आभार
'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं पूनम ढिल्लों, एक्टर के पिता ने जताया आभार
Friday Box Office: फ्राइडे को 'पेद्दी' का पलड़ा भारी, जानें- 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का कुल कलेक्शन
फ्राइडे को 'पेद्दी' का पलड़ा भारी, जानें- 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का कुल कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget