एक्सप्लोरर

सनी-करिश्मा पर लगे चेन पुलिंग के आरोप पर बोले निर्देशक, ट्रेन के अंदर नहीं बाहर हुई थी शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर चेन-पुलिंग को लेकर रेलवे की ओर से केस दर्ज करवाया गया है. इस मामले को लेकर अब फिल्म 'बजरंग' के निर्देशक रहे टीनू वर्मा का रिएक्शन सामने आया है.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर चेन-पुलिंग को लेकर रेलवे की ओर से केस दर्ज करवाया गया है. इस मामले को लेकर अब फिल्म  'बजरंग' के निर्देशक रहे टीनू वर्मा का रिएक्शन सामने आया है.

एबीपी न्यूज़ संवाददाता जब सनी देओल और करिश्मा कपूर अभिनीत 'बजरंग' फिल्म के निर्देशक टीनू वर्मा से संपर्क किया, तो सबसे पहले उन्होंने इस ख़बर पर हैरानगी जताते हुए कहा, "इस केस की सुनवाई के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. इस खबर का आधार क्या है?"

इस बारे में और पूछने पर टीनू वर्मा ने आगे कहा, "हम राजस्थान के सावडा गांव के पास शूट कर रहे थे. मगर हम ट्रेन में नहीं, बल्कि ट्रेन के बाहर शूटिंग कर रहे थे. ऐसे में हममें से किसी के ट्रेन खींचने का सवाल कहा उठता है? ट्रेन की चेन डिब्बे में बैठे किसी शख्स ने खींची होगी. आप तो जानते ही हैं कि शूटिंग के लिए लोग कितने उतावले होते हैं."

टीनू ने इस मामले की गहराई में जाने की बजाय अंत में इतना ही कहा, "ये मामला तो काफी पहले ही रफा-दफा हो गया था, ऐसे में 20 साल बाद केस की सुनवाई की बात हैरत में डालनेवाली है."

आपको बता दें कि चेन-पुलिंग की यह कथित घटना 1997 में फिल्म 'बजरंग' की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसमें देओल और कपूर पर ट्रेन 2413-ए अपलिंक एक्सप्रेस की चेन बिना वजह खींचने का आरोप लगाया गया था. इस कारण ट्रेन 25 मिनट लेट हो गयी थी. रेलवे अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित की है. नरेना के तत्कालीन सहायक स्टेशन मास्टर सीताराम मालाकर ने इस बारे में रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget