एक्सप्लोरर

निर्देशक का खुलासा, अपनी सुपरहिट फिल्म 'धोनी' के बाद बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत ने 2016 में अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्म 'धोनी - द अल्टोल्ड स्टोरी' के बाद एक्टिंग छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी.

मुम्बई : क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि सुशांत सिंह राजपूत ने 2016 में अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्म 'धोनी - द अल्टोल्ड स्टोरी' के बाद एक्टिंग छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी. जी हां, सुशांत इस तरह की ख्वाहिश ने एक ऐसे शख्स से जाहिर की थी, जो एक वक्त में उनके बेहद करीब थे और जिन्हें सुशांत एक्टिंग के टिप्स लिये थे.

उल्लेखनीय है कि सुशांत के पिता के. के. सिंह पहले ही कह चुके हैं कि सुशांत एक्टिंग छोड़कर कुर्ग में फार्मिंग करने में रुचि रखते थे, मगर रिया चक्रवर्ती के चलते वे ऐसा नहीं कर सके.

जाने-माने थिएटर और सीरियल निर्देशक और इस वक्त सारियल 'नागिन 5' का निर्देशन कर रहे रंजन कुमार सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान बताया, 'मैंने फिल्म ' फिल्म 'धोनी' कई बार देखी थी और फिल्म की रिलीज के बाद धोनी से फोन पर बात कर रहा था. तभी बातों-बातों में उन्होंने मुझे बताया कि वो अब आगे और फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में चिंतित होकर जब मैंने उनसे इसका कारण पूछा तो सुशांत मेरी बात को हंसी में टाल दिया... इस बात को लेकर मेरा ही मजाक उड़ाया और फिर कहा कि वो तो बस मजाक कर रहे थे."

निर्देशक का खुलासा, अपनी सुपरहिट फिल्म 'धोनी' के बाद बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

रंजन कुमार सिंह वो शख्स हैं जो दिल्ली में एनएसडी में एक्टिंग सिखाने और और नाटकों का डायरेक्शन किया करते थे. उस वक्त सुशांत सिंह राजपूत दिल्ली में ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे. दोनों की मुलाकता वही पर हुई थी. ऐसे में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए सुशांत जब मुम्बई आये थे और जब उन्हें बालाजी के सीरियल 'किस देस में है मेरा दिल' में ब्रेक मिला था, तो सुशांत घंटों बैठकर रंजन से एक्टिंग के टिप्स लिया करते थे. उस वक्त रंजन बालाजी का एक दूसरा सीरियल डायरेक्ट कर रहे थे.

रंजन बताते हैं कि उन्हें अभी भी इस बात का यकीन नहीं होता कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की होगी. वो कहते हैं, "सुशांत सिंह को ज़िंदगी से प्यार था. जो जिंदगी से इस कदर प्यार करता हो, वो आखिरकार आत्महत्या कैसे कर सकता है? खु्दकुशी तो जिंदगी से नफरत करनेवाले किया करते हैं."

निर्देशक का खुलासा, अपनी सुपरहिट फिल्म 'धोनी' के बाद बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत को याद करते हुए रंजन कहते हैं, "वो उड़ना चाहता था, ऊंचाइयां छूना चाहता, घुड़सवारी में उसे बहुत इंटरेस्ट था, वो हवाई जहाज उड़ाने और ग्रैंड मास्टर व विश्वनाथन आनंद के साथ चेस खेलने की बातें किया करता था. सुशांत बच्चों को शिक्षित करने में यकीन करता था. उसने अपने पैसों से कई बच्चों को नासा में भेजा था. वो जिंदगी से भरपूर था और दुनिया को बदलने की ख्वाहिश रखता था. वो आत्महत्या कैसे कर सकता है? उसे डिप्रेशन कैसे हो सकता है भला?"

सुशांत की तरह ही पटना से ताल्लुक रखनेवाले रंजन कुमार सिंह कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि सुशांत की हत्या हुई या नहीं या फिर इसके पीछे कोई साजिश थी या नहीं, लेकिन उनका कहाना है कि इस मामले की तह में जाकर इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Theatre Release: 7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में
7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर...सलमान खान का जेल में मुश्किलों में बीता दिन
70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर...सलमान खान का जेल में मुश्किलों में बीता दिन
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बनी ओपनिंग वीकेंड पर ग्लोबली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Tom Holland ने भी रचा इतिहास
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास, ग्लोबली ओपनिंग वीकेंड पर बनाये दो बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget