एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांघी ने साथ बिताये पलों को कुछ यूं किया याद

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म में उनकी को-स्टार रही संजना सांघी ने सुशांत को आज भी बहुत ज्यादा याद करती हैं. सुशांत को याद कर संजना कहती हैं कि दोनों को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था. दोनों किताबों और जिंदगी के फलसफे को लेकर खूब बातें किया करते थे.

मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांघी से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है और पूछताछ के बाद संजना दिल्ली भी लौट चुकीं हैं. लेकिन सुशांत की यादें अभी संजना के दिल‌ में बसी हुईं है.

संजना सांघी ने एबीपी न्यूज़ को एक बयान जारी कर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी तमाम यादें साझा कीं. संजना बताती हैं कि पढ़ाकू होने के अलावा दोनों में एक और समानता थी कि दोनों को खाने का बहुत ज्यादा शौक था. वे बताती हैं कि किस तरह से खुद उन्होंने, सुशांत और मुकेश छाबड़ा ने लजीज खाने का ऑर्डर दिया था और डाइनिंग टेबल पर खाना खाने की बजाय तीनों ने जमीन पर चटाई बिछाकर खाना खाया था. उस वक्त सुशांत ने उनके साथ मजाक करते हुए कहा था कि वो कितना खाना खा सकती हैं.

संजना बताती हैं, "खाना खाने के दौरान उनके पिता ने मैसेज कर उन्हें जानकारी दी थी कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मुझे गोल्ड मेडल हासिल हुआ है. खुशकर होकर मुझे सुशांत, मुकेश और पूरी टीम ने उन्हें बधाइयां दीं... बाद में सुशांत ने मुझे एक नोट लिखकर दिया था, जिसमें सुशांत ने मेरे साथ-साथ अपने अकादमिक जीवन और सिनेमा के संगम की अहमियत के बारे में लिखा था. उनके लिखे नोट को मैंने आज भी अपने ड्रॉअर में संभालकर रखा हुआ है."

सुशांत को याद कर संजना कहती हैं कि दोनों को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था, तो ऐसे में दोनों तमाम तरह की किताबों और जिंदगी के फलसफे को लेकर खूब बातें किया करते थे. संजना कहती हैं, "सुशांत अक्सर मुझे प्रेरित किया करते थे और कहते थे कि मैं जिंदगी में बहुत आगे जाऊंगी."

उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' हॉलीवुड फिल्म‌ 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' की रिमेक है. संजना ने कहा, "दोनों ने ही 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स और किताब पढ़ रखी थी और ऐसे में हमारे लिए अपने-अपने किरदारों को निभाना आसान और रोमांचक दोनों ही था."

उल्लेखनीय है देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते 'दिल बेचारा' सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई. अब ये फिल्म 24 जुलाई को सीधे तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म यानि कि डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

कल लॉन्च होगा सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
‘धुरंधर 2’ सहित 6 बड़ी फिल्में ठुकरा चुका है ये एक्टर, 'हां' कहता तो आज बॉक्स ऑफिस का किंग होता
‘धुरंधर 2’ सहित 6 बड़ी फिल्में ठुकरा चुका है ये एक्टर, 'हां' कहता तो आज बॉक्स ऑफिस का किंग होता
एकता कपूर संग काम करना मुश्किल है? प्रियदर्शन ने बताया ‘भूत बंगला’ की प्रोड्यूसर का सच
एकता कपूर संग काम करना मुश्किल है? प्रियदर्शन ने बताया ‘भूत बंगला’ की प्रोड्यूसर का सच
बॉर्डर 2 से लेकर जैज सिटी तक, ईद के मौके पर ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज
बॉर्डर 2 से लेकर जैज सिटी तक, ईद के मौके पर ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget