US में इलाज कराने नहीं हॉलीडे एंजॉय करने गए हैं Dharmendra, डॉग के साथ खेलते हुए शेयर किया वीडियो
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र इन दिनों यूएस में वेकेशन मनाने गए हुए हैं. यूएस में मस्ती करते हुए धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर किया है.

Dharmendra Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की तबीयत को लेकर हाल ही में खबर आई थी. रिपोर्ट्स की माने तो धर्मेंद्र ट्रीटमेंट के लिए बेटे सनी देओल के साथ यूएस जाने वाले थे. धर्मेंद्र मंगलवार को पत्नी प्रकाश कौर और बेटे सनी के साथ यूएस जा चुके हैं. धर्मेंद्र की तबीयत खराब है सुनकर फैंस परेशान हो गए थे. उन्हें धर्मेंद्र की हेल्थ की चिंता हो रही थी. अब धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बता दिया है कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है और वह हॉलीडे मनाने के लिए यूएस गए हैं.
धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डॉग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा- दोस्तों, लंबे समय के बाद यूएसए में हॉलीडे एंजॉय कर रहा हूं. जल्द ही अपनी नई फिल्म के लिए वापस आउंगा. इस लविंग पेट को मुझसे प्यार हो गया है.
Friends, after long enjoying a small holiday in USA . Will soon be back for my new film. This loving pet is in love with me haha 😆 pic.twitter.com/9vnPSQinwC
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) September 12, 2023
फैंस ने किया रिएक्ट
धर्मेंद्र के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- 'नमस्ते सर, आप तंदरुस्त होकर वापस आएं. अपनी सेहत के सिलसिले में रोजाना खबर देते रहिएगा. परेशान होने की जरुरत नही है, क्योंकि ये बढ़ती उम्र का रोग है.' वहीं एक फैन ने लिखा- 'हर कोई आपसे प्यार करता है सर, आप रत्न हैं.'
20 दिन रहेंगे यूएस में
रिपोर्ट्स की माने तो धर्मेंद्र 20 दिनों तक यूएस में रहने वाले हैं. वह वहां अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय करने वाले हैं. सनी देओल की बहन भी यूएस में रहती हैं जहां सभी लोग खूब एंजॉय करने वाले हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है.
Source: IOCL

























