एक्सप्लोरर

ठीक 54 साल पहले देव आनंद ने ये न किया होता तो न तो ऐसा 'मोगैंबो' होता और न ही ऐसा 'अशरफ अली', कहानी दिलचस्प है

बॉलीवुड का इतिहास सच में बहुत इंट्रेस्टिंग है. अगर आप थोड़ा सा भी दिमाग लगाएंगे, तो दिमाग लगता ही जाएगा और आपका मजा बढ़ता ही जाएगा. ये कहानी उन्हीं कुछ दिलचस्प कहानियों में से एक है.

बॉलीवुड का इतिहास अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है. इसमें बहुत सी बातें ऐसी हैं, जिनके बारे में अगर गौर करके देखा जाए तो पता चलता है कि अरे हां, अगर ऐसा न होता तो वैसा कैसे होता. अगर आपको मतलब नहीं समझ आया, तो हम आपको एक ऐसी ही कहानी बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपको इस बात का मतलब ठीक से समझ आ जाएगा.

ये कहानी आज से ठीक 54 साल पहले की है, जब देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' रिलीज हुई थी. इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में एक नया चेहरा भी लॉन्च हुआ था. जो आगे चलकर ऐसा विलेन बना जैसा कोई और कभी बन ही न पाया. हम बात कर रहे हैं हिंदी फिल्मों के डरावने विलेन 'मोगैंबो' की. यानी अमरीश पुरी की.

फिल्म से जुड़ा किस्सा
28 जनवरी 1970 को देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' रिलीज हुई थी. इस फिल्म की खास बात ये थी कि इस फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर और राइटर तीनों का काम देव आनंद ने ही किया था. इस फिल्म में अमरीश पुरी के भाई मदन पुरी भी काम कर रहे थे. IMDB के मुताबिक, फिल्म के दौरान ही देव आनंद और मदन पुरी की दोस्ती में दरार पड़ गई थी. वो इसलिए, क्योंकि मदन पुरी नन्हा फरिश्ता नाम की एक दूसरी फिल्म में भी काम करना चाह रहे थे. उन्होंने देव से 5 दिनों की छुट्टी मांगी, ताकि वो जाकर फिल्म साइन कर सकें. लेकिन देव आनंद ने उन्हें मना कर दिया और यही वजह थी कि दोनों के बीच खटास पैदा हो गई.

क्या है वो कहानी जो बनाती है देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' को खास
इस फिल्म के गाने अच्छे थे. फिल्म की कहानी भी अच्छी थी. फिल्म भी अच्छी फिल्मों में शुमार है. लेकिन सिर्फ यही खास बातें नहीं हैं, जो फिल्म को खास बनाती हैं. फिल्म को खास बनाने वाली चीज थी इस फिल्म में अमरीश पुरी का होना. जी हां ये वही फिल्म हैं जिसमें पहली बार अमरीश पुरी दिखे थे. इस बात का शुक्रगुजार हिंदी सिनेमा और इसके दर्शक हमेशा रहने वाले हैं कि देव आनंद ही वो पहले शख्स हैं जिन्होंने अमरीश पुरी को फिल्मों में ब्रेक दिया. हालांकि, इस फिल्म में अमरीश पुरी को कोई खास रोल नहीं था. वो एक छोटे से रोल में ही दिखे थे. लेकिन यहां से उनके रास्ते बॉलीवुड में खुल गए. इसके बाद, उनके पास हम पांच फिल्म आई. और फिर फिल्मों की झड़ी लग गई. जो मिस्टर इंडिया के मोगैंबो से लेकर गदर के अशरफ अली और उसके बाद तक चला. 

ये फिल्म 60 के दशक में इंडिया-चाइना वॉर पर थी. इस फिल्म में देशभक्ति और जासूसी दोनों का मिश्रण बढ़िया तरीके से दिखाया गया है. हालांकि, फिल्म तब अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई थी. लेकिन फिर भी ये फिल्म हर हिंदी सिनेमा फैन के लिए इसलिए खास है क्योंकि अगर ये फिल्म न बनती तो शायद जैसा मोगैंबो हमने देखा वैसा मोगैंबो हम देख ही न पाते.

और पढ़ें: Vicky-Ankita Pics: बिग बॉस से बाहर आते ही पत्नी अंकिता लोखंडे के प्यार में लट्टू हुए विक्की जैन, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget