एक्सप्लोरर

फिल्म ‘बधाई हो’ से स्मोकिंग सीन्स हटवाए जाएं: दिल्ली सरकार

‘बधाई हो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता अहम किरदारों में हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य महकमे ने हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ के निर्देशक, निर्माता और अभिनेताओं को नोटिस जारी कर फिल्म में से धूम्रपान के दृश्यों और तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन हटाने को कहा है. अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ एस.के अरोड़ा ने कहा कि फिल्म में धूम्रपान के ढेर सारे दृश्य हैं. फिल्म में बार बार एक तंबाकू की दुकान दिखाई गई है, जिसमें तंबाकू पैकेट दिखाए गए. ये सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) की धारा पांच का उल्लंघन है. सीओटीपीए की धारा 22 के तहत यह दंडनीय अपराध है.

अरोड़ा ने कहा, ‘‘हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ के निदेशक, निर्माता और अभिनेताओं को सख्त अनुपालन नोटिस जारी कर उनसे फिल्म में से धूम्रपान के दृश्यों को हटाने के साथ-साथ तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन भी हटाने को कहा गया है क्योंकि सीओटीपीए के तहत यह अपराध है.’’

उन्होंने कहा कि पहले अपराध में दो साल तक की सजा या एक हजार रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं जबकि दूसरे अपराध में पांच साल तक की कैद और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.

सीओटीपीए की धारा पांच के तहत तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष के तौर पर विज्ञापन करना प्रतिबंधित है. उन्होंने कहा कि युवाओं की खातिर इनसे बचा जा सकता था क्योंकि युवा बॉलीवुड अभिनेताओं को ‘भगवान की तरह मानते हैं और आंखें मूंद कर उनका अनुसरण करते हैं.’’

अरोड़ा ने कहा, ‘‘हम बार-बार बॉलीवुड को नोटिस जारी कर रहे हैं लेकिन वे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. बॉलीवुड की कानून के अलावा एक नैतिक जिम्मेदारी भी है.’’

आपको बता दें कि ‘बधाई हो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता अहम किरदारों में हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
Jailer 2 X Review:'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget