एक्सप्लोरर

बढ़ सकती हैं विकास बहल की मुश्किलें, पीड़िता ने कोर्ट में दायर किया एफिडेविट

फिल्म निर्देशक विकास बहल की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं. विकास बहल ने अपने पूर्व पार्टनर्स विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप पर मानहानि का केस किया था. पीड़िता की ओर से भी कोर्ट में एक एफिडेविट दायर किया गया है जिसे लेकर उनके वकील नवरोज रीरवई सामने आए.

फिल्म निर्देशक विकास बहल की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं. विकास बहल ने अपने पूर्व पार्टनर्स विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप पर मानहानि का केस किया था. इस पर अब कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है.

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट सभी पक्षों द्वारा दायर किए गए जवाबों के मद्देनजर इस केस पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. हालांकि अगली सुनवाई तक कोर्ट ने किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया है.

मिरर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले को लेकर विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप की ओर से भी एक एफिडेविट कोर्ट में दायर किया गया है. वहीं, पीड़िता की ओर से भी बॉम्बे हाई कोर्ट में एक एफिडेविट दायर किया गया है जिसे लेकर उनके वकील नवरोज रीरवई सामने आए. वकील ने बताया, ''पीड़िता ने एक शॉर्ट एफिडेविट दिया है जिसमें उन्होंने अपने बयानों को दोहराया है. पीड़िता ने कहा है कि वो अपने बयानों पर अभी भी कायम हैं. लेकिन अगर कोर्ट उनके इन बयानों पर यकीन नहीं करता है तो ये उनकी भावनाओं का अपमान होगा.''

आपको बता दें कि कोर्ट में विकास बहल के द्वारा दायर किए गए मानहानि के मामले को लेकर सुनवाई हो रही थी. बहल ने विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप पर मानहानि का केस किया है जिसमें उन्होंने 10 करोड़ का डैमेज भी डिमांड किया है.

पीड़िता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

पीड़ित महिला ने हफपोस्ट इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए शोषण की कहानी बताई थी. महिला ने बताया कि फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशनल टूर के दौरान रिलीज से पहले एक पार्टी रखी गई थी. महिला भी पार्टी में पहुंची थी और उस दौरान वो किसी हादसे का शिकार हुई थी जिससे वो उबरने की कोशिश कर रही थी. MeToo: पूजा भट्ट ने किया खुलासा, दोस्त ने एयरपोर्ट पर की थी ऐसी हरकत

महिला ने कहा, मेरे लिए विकास मेरे बॉस अनुराग कश्यप का बिजनेस पार्टनर था. जिसकी वजह से मैं बिल्कुल निश्चिंत थी. पूरी पार्टी में वो नॉर्मल थे. उसके बाद उसने मुझे रूम तक ड्रॉप करने का ऑफिर दिया, लेकिन मैंने मना कर दिया. बाद में उन्होंने मुझे किसी तरह कन्वेंस कर लिया. हम कमरे की ओर बढ़े और विकास ने गले लगाकर गुड नाइट कहा. इसके बाद मैं जल्दी से अपने रूम के बाथरूम में लगी गईं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 9: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
Jana Nayagan BO Day 3: 'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget