एक्सप्लोरर

क्या 'फाइटर' Deepika Padukone रह जाएंगी Katrina Kaif से पीछे? जानें टॉप एक्ट्रेसेस के बीच 'कंपटीशन' की वजह

Fighter Box Office Collection: फाइटर के रिलीज होते ही उम्मीदें थीं कि कैटरीना कैफ वाला ये रिकॉर्ड दीपिका पादुकोण भी बना लेंगी, लेकिन फिल्म की चाल देखकर लगने लगा है कि शायद उन्हें अभी इंतजार करना पड़े.

Fighter Box Office Collection: दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' के रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं. 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर उम्मीदें थीं कि इसी के साथ दीपिका पादुकोण एक नया मुकाम हासिल कर सकती हैं. फिल्म में उनके साथ उनसे 7 साल पहले बॉलीवुड में एंट्री करने वाले ऋतिक रोशन भी हैं, लेकिन जिस रिकॉर्ड की उम्मीद दीपिका से थी खुद ग्रीक गॉड भी उससे दूर हैं. 

उम्मीद थी कि इसी फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण 3000 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली दूसरी इंडियन एक्ट्रेस बन सकती हैं. पहली एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 के रिलीज होते ही ये मुकाम हासिल कर लिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

कितनी दूर हैं दीपिका पादुकोण 3000 करोड़ी क्लब से?
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइटर से पहले दीपिका पादुकोण की सभी फिल्मों ने लगभग 2700 करोड़ का बिजनेस किया था. अगर फाइटर 300 करोड़ कमा लेती तो दीपिका की सभी फिल्मों की कुल कमाई 3000 करोड़ से ज्यादा हो जाती. लेकिन अगर फाइटर के कलेक्शन पर नजर डालें तो सैकनिल्क के मुताबिक, इसने अभी तक इंडिया में करीब 202 करोड़ रुपये की ही कमाई की है. यानी दीपिका अभी भी 3000 करोड़ी क्लब से करीब 100 करोड़ की दूरी पर हैं.

दीपिका पादुकोण की राह नहीं आसान?
फाइटर के पिछले कुछ दिनों के कलेक्शन पर नजरें डालें तो मुश्किल ही लग रहा है कि दीपिका 'फाइटर' के साथ इस रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो पाएंगी. इसकी वजह ये है कि फिल्म अब मुश्किल से हर दिन 1 करोड़ के आसपास ही कमाई कर पा रही है. ऊपर से 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी सिनेमाघरों में आ चुकी है, जो अभी भी उम्मीद के मुताबिक कमाई कर रही है. इस फिल्म ने अभी तक इंडिया में 45 करोड़ की कमाई कर ली है. अगर वीकेंड पर नजर डालें तो बढ़े हुए दर्शकों की जो भीड़ 'फाइटर' देखने जा सकती थी, वो भी शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म के लिए ज्यादा उत्सुक दिख सकती है. क्योंकि ये फिल्म अपेक्षाकृत नई भी है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है.

फिर भी दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन से हैं कोसों आगे
भले ही दीपिका को 3000 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अगली फिल्म का इंतजार करना पड़े, लेकिन वो अभी भी ऋतिक रोशन से करीब 800 करोड़ आगे चल रही हैं. कोईमाई के मुताबिक, फाइटर रिलीज होने से पहले ऋतिक की सभी फिल्मों ने कुल मिलाकर 1900 करोड़ का बिजनेस किया था. अब अगर फाइटर के कलेक्शन को जोड़ भी लें तो ऋतिक की कुल फिल्मों की कुल कमाई 2100 करोड़ के आसपास हो गई है, तो वहीं दीपिका पादुकोण की कुल फिल्मों की कुल कमाई 2900 करोड़ के आसपास है.

सिर्फ कैटरीना ही आगे हैं दीपिका पादुकोण से
दीपिका से पहले इस क्लब में शामिल होने वाली एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हैं. उन्होंने ये मुकाम पिछले साल रिलीज हुई टाइगर 3 के रिलीज के बाद हासिल किया था. उनकी अभी तक की कुल फिल्मों की कुल कमाई करीब-करीब 3100 करोड़ हो चुक है. अब इस क्लब में दीपिका भी बहुत जल्द शामिल हो सकती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

हालांकि, दीपिका जल्द ही इस मुकाम को हासिल कर सकती हैं. इसकी वजह है उनकी आगे आने वाली बिग बजट फिल्में. दीपिका इसी साल अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ 'कल्कि 2898' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में भी पॉवरफुल रोल में दिखने वाली हैं. और अगर ये फिल्में दर्शकों को पसंद आती है तो दीपिका बहुत ही जल्द 4000 करोड़ वाले क्लब में भी शामिल हो सकती हैं.

और पढ़ें: Watch: सारा अली खान ने दुल्हन बन रीक्रिएट किया पापा सैफ अली खान की फिल्म ‘दिल चाहता है’ का सीन, वायरल हुआ वीडियो

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget