एक्सप्लोरर

L&T चेयरमैन पर फूटा Deepika Padukone का गुस्सा, बोलीं- 'इतने सीनियर होकर भी ऐसी बातें...'

Deepika Padukone Reply to SN Subrahmanyan: एल एंड टी के चेयरमैन ने कहा था कि उनकी मर्जी चले तो वो रविवार को भी अपने कर्मचारियों से काम करवा लें. इस बात पर दीपिका ने उन्हें जमकर सुनाया है.

Deepika Padukone Reply to SN Subrahmanyan: दीपिका पादुकोण ने एल एंड टी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के उस बयान पर अपना गुस्सा निकाला है जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्मचारियों को रविवार के दिन भी काम करना चाहिए. सुब्रह्मण्यन का कहना था कि कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए. इसी बयान पर दीपिका भड़क उठी हैं. 

दीपिका ने एल एंड टी के चेयरमैन पर निशाना साधते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है. एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए निकाला है.

क्या लिखा है दीपिका पादुकोण ने?
दीपिका ने पत्रकार फैज डिसूजा का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, ''ऐसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के मुंह से इस तरह के बयान चौंकाने वाले हैं. मेंटल हेल्थ मायने रखता है.''


L&T चेयरमैन पर फूटा Deepika Padukone का गुस्सा, बोलीं- 'इतने सीनियर होकर भी ऐसी बातें...

एसएन सुब्रह्मण्यन ने दिया था 90 घंटे काम को लेकर बयान
एसएन सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्हें अफसोस है कि वो रविवार को अपने कर्मचारियों से काम नहीं ले पा रहे हैं. दरअसल उनसे पूछा गया था कि वो कर्मचारियों से शनिवार को भी काम क्यों करवाते हैं, जबकि उनकी कंपनी अरबों की है. चेयरमैन ने कहा था कि कर्मचारियों को 90 घंटे काम करना चाहिए.

एसएन सुब्रह्मण्यन ने दिया था ये विवादत बयान भी
इसी बातचीत के दौरान एसएन सुब्रह्मण्यन ने ये भी कहा था कि- 'अगर मैं रविवार को भी काम करवा पाता तो मुझे खुशी होती क्योंकि मैं खुद रविवार को काम करता हूं. लोगों को रविवार को ऑफिस जाना चाहिए. घर पर रहकर क्या करेंगे और कब तक बीवी को घूरेंगे?'

एसएन सुब्रह्मण्यन की इस बयान की वजह से काफी आलोचना भी हो रही है. इस दौरान एलएंडटी चेयरमैन ने ये भी कहा था कि चीन ऐसे ही तरीकों से अमेरिका से आगे निकल सकता है. उन्होंने कहा था - ''चीनी लोग हफ्ते में 90 घंटे काम करते हैं, जबकि अमेरिकी हफ्ते में केवल 50 घंटे काम करते हैं."

और पढ़ें: Hollywood: जलकर खाक हो रहा हॉलीवुड, आपके फेवरेट स्टार्स के घर भी हुए राख, तबाही का मंजर अब भी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur The Movie Release Live: 'मिर्जापुर द मूवी' है मास एंटरटेनर, हैरान कर देगा क्लाइमेक्स
Live: 'मिर्जापुर द मूवी' है मास एंटरटेनर, हैरान कर देगा क्लाइमेक्स
खुशी कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में खरीदा नया घर, 63 लाख रुपये में हुई डील
खुशी कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में खरीदा नया घर, 63 लाख रुपये में हुई डील
Box Office: 'मिर्जापुर द मूवी' की बंपर ओपनिंग तय! 7 बजे तक हुई 17 करोड़ के पार
'मिर्जापुर द मूवी' की बंपर ओपनिंग तय! 7 बजे तक 17 करोड़ के पार
शाम 6 बजे तक 'मिर्जापुर द मूवी' ने तोड़े 'धमाल 4'-'कॉकटेल 2' समेत 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
शाम 6 बजे तक 'मिर्जापुर द मूवी' ने तोड़े 'धमाल 4'-'कॉकटेल 2' समेत 5 फिल्मों के रिकॉर्ड

वीडियोज

CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
Embed widget