एक्सप्लोरर

Throwback: अपने स्कूल डेज में पहुंची दीपिका पादुकोण, शेयर की बचपन खूबसूरत तस्वीर

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' की तैयारियों में बिजी हैं. इसी को लेकर आज उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर को इंस्टग्राम पर शेयर किया है. इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, 'बैक टू स्कूल छप्पाक'.

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' की तैयारियों में बिजी हैं. इसी को लेकर आज उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर को इंस्टग्राम पर शेयर किया है. इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, 'बैक टू स्कूल छप्पाक'. शेयर करते ही दीपिका पादुकोण की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पोस्ट के कुछ 3 ही घंटों बाद इस पोस्ट को 10 लाख लोगों ने लाइक किया और 4 हजार से ज्यादा कमेंट आ गए. बता दें कि ये फिल्म एक एसिड अटैक पीड़िता की कहानी पर आधारित है. मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन से प्रेरित है. फॉक्स स्टार की इस परियोजना में विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे.
View this post on Instagram
 

back to school...???? #Chhapaak

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दीपिका का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सफल होना स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है. दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे लिए यह कहना बहुत अद्भुत होगा कि इस वक्त महिला प्रधान फिल्में बेहतरीन काम कर रही हैं लेकिन जब रचनात्मकता की बात आती है तो हमें पुरुष और महिला के दायरे से आगे बढ़कर देखने की जरूरत है." 'हिचकी', 'तुम्हारी सुलू', 'राजी' और 'पीकू' जैसी महिला प्रधान फिल्मों ने बेहतरीन काम किया है जबकि बिग स्टार्स की बड़ी बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं. दीपिका ने कहा कि मेरे लिए सभी कुछ फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा, "यह फिल्म के बारे में है. यह अलग चीज है कि जो फिल्में खान्स ने कीं वे सफल नहीं हुईं जबकि अंधाधुन जैसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. इसलिए सब कुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है लेकिन हां, मैं एक ऐसा ट्रेंड देखती हूं जहां महिला प्रधान फिल्में अच्छा काम कर रही हैं. दीपिका ने कहा कि अब फिल्म निर्माता भी महिला प्रधान फिल्मों को लेकर अधिक मुखर हुए हैं. उन्होंने कहा, "आज हम इस स्थान पर है जहां निर्देशक किरदारों में बदलाव कर रहे हैं. यदि आपकी कहानी प्रधान है और अचानक निर्देशक कहते हैं कि मुझे इसमें बदलाव करने दो और इसे महिला प्रधान करने दो. आपने सुना होगा कि कोई फिल्म दो-तीन साल पहले किसी पुरुष कलाकार को ऑफर की गई और अब वह फिल्म किसी अफिनेत्री को दी गई, जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है."

ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें।

जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget