एक्सप्लोरर

'डिप्रेशन पर बात करने के पैसे मिले क्या?' तनाव में होकर भी जब Deepika Padukone को झेलने पड़े ऐसे ताने

Deepika Padukone On Depression: दीपिका पादुकोण ने हाल में मेघन मार्कल के पॉडकास्ट 'डचेस ऑफ ससेक्स' में मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की थी. इस पॉडकास्ट में दीपिका ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए.

Deepika Padukone On Depression: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों मानसिक तनाव को लेकर शेयर किए गए अपने पुराने अनुभव के कारण सुर्खियों में हैं. हाल ही में, दीपिका पूर्व अभिनेत्री और ब्रिटिश शाही परिवार की बहू मेघन मार्कल (Meghan Markle) के पॉडकास्ट 'डचेस ऑफ ससेक्स' (Duchess of Sussex) में शामिल हुई थीं. इस शो में दीपिका ने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा की. बातचीत में दीपिका ने बताया कि जब वह तनाव के दर्द से जूझ रही थीं तब कुछ लोग उनकी इस हालत को भी पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे. यहां तक कि लोगों ने यह भी कहा गया कि मुझे डिप्रेशन पर बात करने के पैसे दिए गए थे.

दीपिका ने नहीं छिपाई अपनी मानसिक हालत

साल 2015 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गंभीर डिप्रेशन का सामना किया था. वह काफी बीमार हो गई थीं. बाकी सेलिब्रिटीज की तरह मानसिक स्वास्थ्य समस्या को छिपाने की बजाय एक्ट्रेस ने पब्लिकली इसके बारे में खुलकर बात की थी. अवसाद से पीड़ित दीपिका ने अपना इलाज भी करवाया और जल्द ही ठीक होकर काम पर लौट आई थीं. एक फाइटर की तरह दीपिका ने डिप्रेशन का सामना किया था.

करीना कपूर से लेकर शबाना आजमी तक, अपने सौतेले बच्चों से बेहद प्यार करती हैं ये एक्ट्रेस

लोगों ने दिए ये ताने

मेघन के साथ बातचीत के दौरान दीपिका ने अपने उन दर्दभरे पलों को याद करते हुए कई खुलासे किए. एक्ट्रेस ने बताया कि, मेरी बीमारी पर बहुत से लोगों का मानना ​​था कि मैं ये सब किसी फिल्म प्रमोशन के लिए कर रही हूं. यहां तक कि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि, डिप्रेशन पर बात करने के लिए मुझे किसी दवाई कंपनी द्वारा पेमेंट दी गई है और अब मैं किसी प्रकार की दवाई के विज्ञापन शुरू करने जा रही हूं."

NGO चला रही हैं दीपिका

फिलहाल दीपिका एक एनजीओ चला रही हैं  जो मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाता है और जरूरतमंद लोगों की मदद करता है. मेगन के पॉडकास्ट पर बात करते हुए दीपिका ने कहा, "डिप्रेशन पर मेरी बात सुनने के बाद भारत में ज्यादातर लोगों को ऐसा लगा कि उनके कंधों से यह भारी बोझ उतर गया है, आखिरकार किसी ने तो इसे स्वीकार किया कि ऐसा कुछ है. मानसिक बीमारी जैसी कोई चीज होती है."

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. पठान में वह शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी. वहीं दीपिका साउथ स्टार प्रभास और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न रीमेक प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं. 

यह भी पढ़ें- 

Shraddha Arya ने रचाई हाथों में पति के नाम की मेहंदी...पहले करवा चौथ को लेकर दिखीं एक्साइटेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 325 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 325 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget