एक्सप्लोरर

Box Office: दीपिका की 'छपाक' से आगे निकली अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी', जानें कलेक्शन

फिल्म छपाक और तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. हालांकि अजय देवगन की फिल्म ने छपाक से ज्यादा कमाई की है. तानाजी ने छपाक से तीन गुना ज्यादा कमाई कर ली है.

Box Office: दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' और अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं. इन दोनों ही फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज था. जाहिर है दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग शानदार होनी थी. इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन यानी वीकेंड पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की. हालांकि अजय देवगन की फिल्म ने छपाक से ज्यादा कमाई की है.

छपाक का कलेक्शन:

दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने पहले दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 11.67 करोड़ रुपये की थी वहीं तीसरे दिन फिल्म 7 से 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. कुल मिलाकर दीपिका की फिल्म ने तीन दिनों में 18.67 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि इस लो बजट फिल्म को क्रिटिक्स के काफी अच्छे रिव्यूज मिले है.

'तानाजी' का कलेक्शन:

वहीं अजय देवगन और काजोल की 'तानाजी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म कमाई के मामले में फिल्म छपाक से कहीं ज्यादा आगे निकल गई है. फिल्म ने जहां दो दिनों में 20.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं इस फिल्म ने तीसरे दिन शानदार कमाई करते हुए 25 से 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके बाद फिल्म ने तीन दिन में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. बता दें कि, इस फिल्म में अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल के साथ सैफ अली खान भी हैं.

स्क्रीन काउंट:

बता दें कि 'तानाजी' को भारत में 3880 स्क्रीन्स मिली हैं इनमें 2D और 3D फोर्मेट दोनों हैं. साथ ही भारत में ये फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई हैं. वहीं ओवरसीज इस फिल्म को 660 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. ऐसे में साफ है कि वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 4540 स्क्रीन्स मिली हैं.

बात करें दीपिका पादुकोण की 'छपाक' की स्क्रीन काउंट की इस फिल्म को भारत में 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं ओवरसीज इस फिल्म को 460 स्क्रीन्स मिली हैं. वर्ल्डवाइड ये फिल्म 2160 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget