एक्सप्लोरर

Box Office : चीन में 'दंगल' की धूम, वर्ल्डवाइड दे रही है 'बाहुबली 2' को टक्कर!

नई दिल्ली : चीन में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. महज 12 दिन में ही फिल्म ने 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने 450.39 कमाई कर ली है.

आपको बता दें कि चीन में रिलीज से पहले ‘दंगल’ की वर्ल्डवाइड कमाई 742 करोड़ थी. अगर 450.39 करोड़ को इसमें जोड़ दिया जाए तो फिल्म की अबतक की वर्ल्डवाइड कमाई 1192.39 करोड़ रूपये हो चुकी है. आपको यह भी बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. भारतीय सिनेमा में ऐसा कारनामा करने वाली 'बाहुबली 2' पहली बनी. लेकिन कुछ दिनों के भीतर ही 1,000 करोड़ क्लब में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की भी एंट्री हो गई. वर्ल्डवाइड हजार करोड़ कमाने वाली 'दंगल' दूसरी फिल्म बनी. Dangal-Baahubali-580x355 जिस तरह से 'दंगल' चीन में ताबड़तोड़ कमाई कर ही है उससे ऐसा लगता है कि आमिर की यह फिल्म ‘बाहुबली 2’ को वर्ल्डवाइड कड़ी टक्कर दे सकती है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक ‘बाहुबली 2’ वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ के आंकड़े की तरफ कदम बढ़ा चुकी है. रमेश के मुताबिक 'बाहुबली 2' ने वर्ल्डवाइड अब तक 1450 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. 'बाहुबली 2' की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जल्द ही फिल्म 1500 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर जाएगी. अगर ऐसा होता है तो 1500 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली ‘बाहुबली 2’ पहली फिल्म होगी.

गौरतलब है कि चीन में 'दंगल' को करीब 9 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया है.  इससे पहले आमिर की फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है. ‘पीके’ फिल्म ने चीनी सिनेमाघरों में 100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था.

Dangal-29

इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है. ‘दंगल’ आमिर की दूसरी और भारत की पांचवी फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है. इस लिस्ट में ‘पीके’ और ‘दंगल’ के साथ-साथ सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और प्रभास की 'बाहुबली 2' का भी नाम शामिल है.

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं.

यहां देखें दोनों फिल्मों की ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Sunday Box Office Collection: संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
जापान में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई डिजास्टर
जापान में फ्लॉप हुई 'धुरंधर', 3000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का बुरा हाल
Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget