एक्सप्लोरर

Daler Mehndi Birthday: क्या आपको पता है दलेर और डाकू का कनेक्शन? संगीत के लिए 11 बरस की उम्र में छोड़ दिया था घर

Daler Mehndi: उनकी आवाज सुनते ही जमाना झूमना शुरू कर देता है, लेकिन इस हुनर को हासिल करने के लिए उन्होंने तमाम पापड़ बेले. बात हो रही है मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेहंदी की, जिनका आज बर्थडे है.

Daler Mehndi Unknown Facts: हिंदी पॉप गानों का जिक्र हो और दलेर मेहंदी की बात न हो, ऐसा करना तो यकीनन गुनाह है. संगीत के शौक में घर को अलविदा कहने वाले दलेर मेहंदी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 18 अगस्त 1967 के दिन बिहार की राजधानी पटना में जन्मे दलेर मेहंदी के गानों का क्रेज फैंस के सिर पर सवार रहता है. बर्थडे स्पेशल में हम आपको दलेर मेहंदी के ऐसे किस्सों से रूबरू करा रहे हैं, जो आपने शायद ही कभी सुने होंगे. 

नाम के दोनों शब्दों का अलग-अलग कनेक्शन

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दलेर मेहंदी के नाम के दोनों शब्दों का कनेक्शन अलग-अलग लोगों से है. दरअसल, उनके नाम का पहला शब्द दलेर का ताल्लुक एक डाकू से है. दरअसल, जब दलेर का जन्म हुआ, उस वक्त डाकू दलेर सिंह का काफी ज्यादा खौफ था. ऐसे में माता-पिता ने उनका नाम दलेर रख दिया. वहीं, जब दलेर थोड़े बड़े हुए, तब उनके नाम में मेहंदी शब्द जोड़ा गया, जो उस वक्त के मशहूर सिंगर परवेज मेहंदी के नाम से लिया गया था. 

बचपन से ही था संगीत का शौक

दलेर मेहंदी को बचपन से ही संगीत की शिक्षा मिली, क्योंकि उनके परिवार में सात पीढ़ियों से सिंगिंग का ट्रेंड है. दलेर को उनके पिता सरदार अजमेर सिंह चंदन ने बचपन में ही राग और सबद की शिक्षा दे दी थी. जब वह 11 साल के थे, तब उन्होंने सिंगिंग के लिए घर छोड़ दिया और गोरखपुर में उस्ताद राहत अली खान साहब के पास पहुंच गए. वहीं, 13 साल की उम्र में उन्होंने जौनपुर में 20 हजार लोगों के सामने पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी. 

बॉलीवुड में ऐसे हुई थी एंट्री

पंजाबी इंडस्ट्री में तो दलेर मेहंदी ने धूम मचा दी थी, लेकिन बॉलीवुड डेब्यू उन्होंने नहीं किया था. दरअसल, वह चाहते थे कि अमिताभ बच्चन उन्हें कॉल करके गाने के लिए बुलाएं. दलेर के यह बात कहने के दो महीने बाद बिग बी ने उन्हें कॉल किया, जिसके बाद उन्होंने अमिताभ की फिल्म मृत्युदाता में ना ना ना रे गाना गाया था. इसके बाद वह बॉलीवुड के भी बेहतरीन सिंगर बन गए. 

विवादों से भी जमकर जुड़ा नाता

दलेर मेहंदी का नाता विवादों के साथ भी रहा. उन पर पैसे लेकर लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा था, जिसके बाद दलेर को गिरफ्तार भी किया गया था. जांच में दलेर पर लगे आरोप सही साबित हुए, जिसके चलते उन्हें दो साल की सजा भी काटनी पड़ गई थी. इसके अलावा फिल्म झूम बराबर झूम गाने में आवाज को लेकर उनका पंगा यशराज फिल्म्स के साथ भी हो गया था. दरअसल, इस गाने में दलेर मेहंदी की जगह शंकर महादेवन की आवाज का इस्तेमाल किया गया था, जिसके चलते दलेर ने यशराज फिल्म्स पर केस कर दिया था.

Bigg Boss Contestants: रूपाली गांगुली से लेकर श्वेता तिवारी तक, जब बिग बॉस के घर में टीवी की इन बहुओं ने जमकर बहाए आंसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
रोहिणी आचार्य ने दी तेजस्वी को आत्ममंथन की सलाह तो समर्थन में आए जीतन राम मांझी, कह दी ये बात
रोहिणी आचार्य ने दी तेजस्वी को आत्ममंथन की सलाह तो समर्थन में आए जीतन राम मांझी, कह दी ये बात
Love & War: संजय लीला भंसाली ने कर ली है जबरदस्त तैयारी, दो म्यूजिकल नंबर करने वाले हैं शूट
संजय लीला भंसाली ने कर ली है जबरदस्त तैयारी, दो म्यूजिकल नंबर करने वाले हैं शूट
रवींद्र जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: धर्म का अपमान या kashi का उत्थान..चीन मूर्तियों के विध्वंस का सच क्या? |Manikarnika
Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
रोहिणी आचार्य ने दी तेजस्वी को आत्ममंथन की सलाह तो समर्थन में आए जीतन राम मांझी, कह दी ये बात
रोहिणी आचार्य ने दी तेजस्वी को आत्ममंथन की सलाह तो समर्थन में आए जीतन राम मांझी, कह दी ये बात
Love & War: संजय लीला भंसाली ने कर ली है जबरदस्त तैयारी, दो म्यूजिकल नंबर करने वाले हैं शूट
संजय लीला भंसाली ने कर ली है जबरदस्त तैयारी, दो म्यूजिकल नंबर करने वाले हैं शूट
रवींद्र जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
'भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC, घुसपैठियों को वोटर...', प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
'भ्रष्टाचार की पार्टी TMC, घुसपैठियों को वोट...', PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
मम्मी से छिपकर रील बना रहे हैं गाइज, अब आप हमारा गाना सुनिए, छोटी बच्चियों का क्यूट सा वीडियो वायरल
मम्मी से छिपकर रील बना रहे हैं गाइज, अब आप हमारा गाना सुनिए, छोटी बच्चियों का क्यूट सा वीडियो वायरल
मुगल रोज खाने में क्या खाते थे, कैसी थी उनकी थाली?
मुगल रोज खाने में क्या खाते थे, कैसी थी उनकी थाली?
Embed widget