एक्सप्लोरर

Coronavirus: जनता कर्फ्यू के दिन घर बैठकर देख सकते हैं हाल ही में रिलीज हुई ये वेब सीरीज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश के नाम संदेश दिए संदेश में 22 मार्च यानी रविवार के दिन देश के सभी नागरिकों से 'जनता कर्फ्यू की अपील की है. ऐसे में घर पर रह कर आप इन वेब सीरीज का लुत्फ ले सकते हैं.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद कई राज्यों ने स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर को बंद कर दिया है. मुंबई में टेलीविजन के साथ साथ फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है. ऐसे में ज्यादातर अभिनेता और अभिनेत्री खुद को आइसोलेशन में रख रहे हैं. सरकार लगातार इस पर जागरूकता अभियान चला रही है. वहीं 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश के नाम संदेश दिया था. इसमें उन्होंने 22 मार्च यानी रविवार के दिन देश के सभी नागरिकों से 'जनता कर्फ्यू की अपील की है.

ऐसे आने वाले रविवार यानी 22 मार्च को आप सब अपने घर पर रहकर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोक सकते हैं. हालांकि इस खाली समय में सभी का बोर होना लाजमी है. ऐसे में हम आपके लिए कुछ वेब सीरीज का कलेक्शन लेकर आएं हैं. जिसे देखकर आप आपने खाली समय को एंजॉय कर सकते हैं.

  Coronavirus: जनता कर्फ्यू के दिन घर बैठकर देख सकते हैं हाल ही में रिलीज हुई ये वेब सीरीज

1. शी

इस वेब सीरीज का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज की कंपनी टिपिंग प्वाइंट ने किया है. इसे नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए 20 मार्च को रिलीज किया गया है. इसमें अदिति पोहनकर, विजय वर्मा, विश्वास किनी, शिवानी रंगोले, और किशोर कुमार को मुख्य किरदार में देखा जा सकता है. इसका निर्देशन आरिफ अली, अविनाश दास ने किया है. इस वेब सीरीज के लेखक इम्तियाज अली हैं. वेब सीरीज के वो काफी सुर्खियां भी बटोर रही हैं.

Coronavirus: जनता कर्फ्यू के दिन घर बैठकर देख सकते हैं हाल ही में रिलीज हुई ये वेब सीरीज

2. जामताड़ा- सबका नंबर आएगा

नेटफ्लिक्स पर इस साल की पहली ओरिजिनल हिंदी वेब सीरीज़ 'जामताड़ा सबका नंबर आएगा' को रिलीज किया जा चुका है. इस वेब सीरीज को 10 एपिसोड में बनाया गया है जो की करीब 2.30 घंटे तक आपका मनोरंजन करेगा. सीरीज में झारखंड के जिले जामताड़ा की कहानी दिखाई गई है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे वहां के आपराधिक तत्व किसी के साथ भी आसानी से फ्रॉड करते हैं. इसमें अमित स्याल, दिब्येंदु भट्टाचार्य, स्पर्श श्रीवास्तव, अंशुमन पुष्कर, मोनिका पवार को मुख्य किरदार में देखा जा सकता है. वहीं अक्षा परदसानी ने इसमें एसपी जामताड़ा का किरदार निभाया है.

Coronavirus: जनता कर्फ्यू के दिन घर बैठकर देख सकते हैं हाल ही में रिलीज हुई ये वेब सीरीज

3. ताज महल 1989

ताज महल 1989 वेब सीरीज को लखनऊ की गलियों में फिल्माया गया है. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इस वेब सिरीज को 7 एपिसोड में दर्शकों के लिए रिलीज किया गया है. इसमें सीरीज की कई कहानियां हैं जो एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं. इसका निर्देशन पुष्पेंद्र नाथ मिश्र ने किया है. इसके साथ ही नीरज काबी और गीतांजलि कुलकर्णी को इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार में देखा जा सकता है.

Coronavirus: जनता कर्फ्यू के दिन घर बैठकर देख सकते हैं हाल ही में रिलीज हुई ये वेब सीरीज 4. असुर: वेलकम टू योर डार्क साइड

फिल्मों के बाद बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यु कर लिया है. उनकी वेब सीरीज असुर रिलीज हो गई है इस वूट के प्रीमियर अड्डा वूट सेलेक्ट पर 2 मार्च को रिलीज किया गया है. इस वेब सीरीज में अरशद वारसी के साथ एक्टर बरुन सोबती, अनुप्रिया गोइंका, शारीब हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है. इससे पहले ओनी 500 से भी अधिक विज्ञापनों का निर्देशन कर चुके हैं. इस वेब सीरीज में साइंस और माइथोलॉजी को मिलाकर एक ऐसी कहानी दिखाने की कोशिश की गई है

Coronavirus: जनता कर्फ्यू के दिन घर बैठकर देख सकते हैं हाल ही में रिलीज हुई ये वेब सीरीज 5. स्टेट ऑफ सीज

इस वेब सीरीज को जी5 पर रिलीज कर दिया गया है. इस वेब सिरीज में मुंबई में ताज होटल में हुए हमले को दिखाया गया है. इसमें अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया, सिड मक्कर ने मुख्य किरदार निभाया है. इस वेब सीरीज में पहली बार ऐसा होगा कि टीवी के दो बड़े स्टार्स अर्जुन बिजलानी और विवेक दहिया अपनी रोमांटिक इमेज से बाहर निकलकर इस तरह की खतरनाक भूमिका निभाते दिखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget