एक्सप्लोरर

'इश्क विश्क' से लेकर 'शानदार' तक के बैक्ग्राउंड डांसर्स की मदद को आगे आए शाहिद कपूर, बैंक में भेजे पैसे

शाहिद कपूर सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में ऐश्वर्या राय बच्चन के पीछे डांस करते दिखे थे. इसके अलावा उन्होंने 'दिल तो पागल है' में करिश्मा कपूर के पीछे भी डांस किया था.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लगाया गया, जिससे हज़ारों-लाखों लोग बेरोज़गार हो गए. इसकी सबसे ज्यादा मार सबसे निचले तबके यानी दिहाड़ी मज़दूरों पर पड़ी, जो देश के कई शहरों में काम कर रहे थे. इस महामारी के चलते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मज़दूरों की जिंदगी भी मुश्किल में आ गई. इसके अलावा बॉलीवुड की फिल्मों के बैक्ग्राउंड डांसर्स पर भी इसका असर पड़ा. हालांकि कई सितारे आगे आए और इनकी मदद की.

अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड के कुछ बैक्ग्राउंड डांसर्स की मदद करने के लिए आगे आए हैं. दरअसल शाहिद खुद भी करियर के शुरुआती दिनों में बैक्ग्राउंड डांसर रह चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद करीब 40 ऐसे डांसर्स की मदद कर रहे हैं, जिन्होंने उनके करियर के शुरुआती दिनों से उनके साथ काम किया है.

राज सुरानी, जो कि पूर्व बैक्ग्राउंड डांसर हैं और अब डांसर्स को निर्देशकों से मिलवाने में मदद करते हैं, उन्होंने एक अखबार को बताया, "शाहिद कपूर ने जिन डांसर्स के साथ काम किया था, हाल ही में उनके बैंक अकाउंट में उन्होंने पैसे ट्रांसफर किए हैं. शाहिद ने करीब 40 डांसर्स की मदद की है और कहा है कि वो अगले दो-तीन महीनों तक उनकी मदद करते रहेंगे."

राज सुरानी ने आगे कहा, "हमने उन दिनों के डांसर्स को शॉर्टलिस्ट किया है, जब उन्होंने (शाहिद कपूर) इश्क विश्क से अपना करियर शुरू किया था. 17 साल हो चुके हैं और वो बुरे हालात में हैं. हो सकता है वो इस वक्त काम भी न कर रहे हों. इनके अलावा हमने उन डांसर्स को भी शामिल किया है, जिन्होंने उनके साथ 'धतिंग नाच', 'शानदार' और 'अगल बगल' गाने में काम किया था."

रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद से मदद पाने वाले डांसर्स में 20 कोरियोग्राफर अहमद खान की टीम से और 20 कोरियोग्राफर बोस्को की टीम से हैं. गौरतलब है कि शाहिद कपूर सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में ऐश्वर्या राय बच्चन के पीछे डांस करते दिखे थे. इसके अलावा उन्होंने 'दिल तो पागल है' में करिश्मा कपूर के पीछे भी डांस किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 199 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 199 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget