एक्सप्लोरर

Corona Effect: रजनीकांत के बाद मदद के लिए आगे आए ये स्टार्स, किसी ने दिए पैसे तो किसी ने डोनेट किया अनाज

सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मातृ संस्था फिल्म एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) को 50 लाख रुपये की मदद करने का ऐलान किया, इसके बाद कई और एक्टर्स भी आगे आए और उन्होंने मदद की पेशकश की.

मुम्बई : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते सिर्फ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग ही प्रभावित नहीं हुईं हैं, बल्कि देश भर की क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्म व टीवी इंडस्ट्री को भी कोरोना वायरस के फैलाव का खामियाजा उठाना पड़ रहा है. तमिल व अन्य दक्षिण भारतीय फिल्म व टीवी इंडस्ट्री का भी यही हाल है.

ऐसे में तमिल और हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मातृ संस्था फिल्म एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) को 50 लाख रुपये की मदद करने का ऐलान किया है.

उल्लेखनीय है कि चेन्नई स्थित FEFSI के अंतर्गत फिल्म व टीवी इंडस्ट्री की कुल 23 संस्थाएं एफ्लिएटेड हैं और इसके कुल सदस्यों की संख्या तकरीबन 30,000 है. इनमें से हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें प्रतिदिन किये गये काम के हिसाब से पैसे मिलते हैं.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी मिली है कि रजनीकांत के अलावा जाने-माने अभिनेता सूर्या ने 10 लाख रुपये, विजय सेतुपति ने 10 लाख रुपये और कई फिल्म निर्माताओं व फिल्म निर्देशकों ने भी लाखों रुपये की मदद की है.

इसके अलावा इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियों ने चावल की बोरियां भी दान स्वरूप दी हैं. दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों के ऐसे ही एक लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज ने 125 चावल की बोरियां (प्रति बोरी 25 किलो) FEFSI को दान स्वरूप दीं हैं.

आपको यहां बता दें कि कोरोना वायरस देश में महामारी की तरह फैल रहा है. इससे संक्रमित 11 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 536 हो गया है. वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते पूरे देश में आने वाले 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget