एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: टी-सीरीज की बिल्डिंग सील किये जाने के बाद अब सामने आई भूषण कुमार की पहली प्रतिक्रिया

टी-सीरीज की इमारत में एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद का कंपनी के दफ्तर को शनिवार को सील कर दिया गया था. अब भूषण कुमार ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मुंबई: दुनिया की सबसे लोकप्रिय म्यूजिक लेबल में से एक और फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज के मुम्बई के अंधेरी स्थित इमारत में कोरोना से संक्रमित एक शख्स मिलने के बाद इमारत को बीएमसी ने शनिवार‌ को सील कर दिया था. बीएमसी‌ की इस कार्रवाई के बाद अब कंपनी के मालिक भूषण कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

एबीपी न्यूज़ को जारी किये गये एक बयान के जरिए भूषण कुमार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, "हमारे ऑफिस की इमारत परिसर में कई सालों से कुछ सुरक्षाकर्मी और हेल्पर रहते आ रहे हैं और ये वो लोग हैं, जिन्हें देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते अपने गांवों में जाने का मौका नहीं मिल पाया."

उन्होंने आगे कहा, "टी-सीरीज में काम करने वाले सभी कर्मचारी हमारे लिए परिवार की तरह हैं... जो शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, हम बढ़िया ढंग से उसकी देखभाल कर‌ रहे हैं. हमने सरकार द्वारा सुझाए गये तमाम चिकित्सीय कदम उठाए हैं, ताकि इमारत को पूरी तरह से सैनिटाइज़ किया जा सके."

कोरोना संकट: टी-सीरीज की बिल्डिंग सील किये जाने के बाद अब सामने आई भूषण कुमार की पहली प्रतिक्रिया

भूषण कुमार ने आगे अपने बयान में कहा, "कानून का पालन करने वाले नागरिक होने के नाते, टी-सीरीज की ओर‌ से सभी दिशा-निर्देशों के मुताबिक लॉकडाउन के तमाम नियमों का पालन किया जा रहा है और मौजूदा समय में हम सभी घर से ही काम कर रहे हैं."

भूषण कुमार ने कहा कि हम हमेशा से ही एक-दूसरे का खयाल रखते आए हैं. इस मुश्किल दौर में भी हमारी यही कोशिश है कि इस वैश्विक महामारी के दौरान टी-सीरीज परिवार का हर सदस्य विजेता बनकर उभरे.

उल्लेखनीय है कि टी-सीरीज से जुड़े एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने‌ और उसे अस्पताल में भर्ती कराये जाने के अलावा के कंपनी की इमारत में उस शख्स के साथ रह रहे तीन-चार और सहकर्मियों का भी कोरोना टेस्ट लिया गया और उन सभी क्वारंटीन किया गया है. फिलहाल सभी की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' के आते ही बिगड़ा 'दृश्यम 3' का खेल, 'हनुमान अंश' का सिंहासन भी डोला
थर्सडे को 'जेलर 2' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'दृश्यम 3'- 'हनुमान अंश' का का बिगड़ा खेल
'मैं भगवान राम का रोल निभाने के लायक नहीं हूं...', रणबीर कपूर ने 'रामायण' को लेकर किया बड़ा खुलासा
'मैं भगवान राम का किरदार निभाने के लायक नहीं हूं', रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव
इमरान खान के समर्थन में कौन, विरोध में कौन? लीव इंडिया नोटिस के बाद दो फाड़ हुआ बॉलीवुड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget