एक्सप्लोरर

आइसोलेशन में रह रहे अनूप जलोटा ने वीडियो जारी कर कहा- अस्पताल से भागने वाले देश के लिए खतरा

अनूप जलोटा ने बताया कि इस वक्त बीएमसी के 25 डॉक्टरों की टीम यहां पर मौजूद है और होटल में उन जैसे सभी लोगों की अच्छे से देखभाल की जा रही है. अनूप जलोटा ने वीडियो में बताया, "एयरपोर्ट में हमारे हाथ में एक स्टैम्प लगाया गया, जिसमें लिखा हुआ है कि 14 दिनों तक आप घर में रहें, बाहर न निकलें."

मुंबई: इस वक्त दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं. इसी को देखते हुए भारत आ रहे यात्रियों पर खास नज़र रखी जा रही है. बीते रोज़ यूरोप के होलैंड, जर्मनी, लेस्टर और लंदन‌‌ जैसे शहरों में शोज करने‌ के बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा लंदन से मंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे,जहां से सीधे उन्होंने सीधे मिराज होटल ले जाया गया. कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर उन्हें फिलहाल आइसोलेशन यानी अलग-थलग रखा गया. अब इस बीच उन्होंने होटल के रूम से एक वीडियो जारी की है और अपने बारे में जानकारी दी है.

अनूप जलोटा ने वीडियो में बताया, "एयरपोर्ट में हमारे हाथ में एक स्टैम्प लगाया गया, जिसमें लिखा हुआ है कि 14 दिनों तक आप घर में रहें, बाहर न निकलें. ये स्टैम्प सभी को लगाया गया. तारीख की भी स्टैम्प लगाई गई कि आपको इस तारीख तक घर में ही रहना है, बाहर नहीं निकलना है."

अनूप जलोटा ने बताया कि ये स्टैम्प हर पैसेंजर को लगाया जा रहा है, जो भी बाहर सा आ रहा है. उन्होंने बताया कि जो लोग 60 साल की उम्र से ज्यादा के थे, उन्हें उन लोगों ने दो-तीन दिनों के लिए ऑब्ज़रवेशन में रखने की बात कही. इसके अलावा जलोटा ने जो लोग अस्पताल से भाग रहे हैं, उनके लिए कहा कि आप वापस आइए. आप देश के लिए खतरा सिद्ध हो रहे हैं.

अनूप जलोटा ने कहा, "अगर आप पॉज़िटिव हैं, तो आप अपने परिवार को, दोस्तों को, सभी को खतरे में डाल रहे हैं. भारत में जो ये मामले बढ़ रहे हैं, वो इसलिए बढ़ रहे हैं कि जो लोग भागे हैं, उनमें से कुछ को तो ज़रूर होगा ये. तो वो कितने लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं. वो वापस अस्पताल आ जाएं.

अनूप जलोटा ने सभी लोगों से भी अपील की है कि लक्षण दिखने पर अस्पताल जाएं और जांच कराएं. इसके अलावा उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वो सरकार और हेल्थ डिपार्टमेंट का साथ दें. हमारा देश इस मुसीबत से बाहर आ जाएगा.

जब एबीपी न्यूज़ ने अनूप जलोटा से की बात आपको बता दें कि इससे पहले एबीपी न्यूज़ ने भी अनूप जलोटा से बीते रोज आइसोलेशन में जाने को लेकर बात चीत की थी. जिसमें 66 साल के अनूप जलोटा ने बताया था कि हवाई जहाज से उतरने वाले जिन यात्रियों की उम्र 60 साल से अधिक उम्र थी, उन सभी लोगों को एयरपोर्ट से पास ही मिराज नामक होटल ले जाया गया है और कोरोना वायरस के लक्षणों के परीक्षण के लिए सभी को अलग-अलग कमरे में रखा गया है.

अनूप जलोटा ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम ने फिलहाल उन्हें दो दिनों के लिए आइसोलेशन में रखने की बात कही है, जहां पर उन जैसे लाये गये सभी वरिष्ठ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षणों के लिए मॉनीटर किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इस वक्त बीएमसी के 25 डॉक्टरों की टीम यहां पर मौजूद है और होटल में उन जैसे सभी लोगों की अच्छे से देखभाल की जा रही है. उन्होंने जानकारी दी कि उनके बगल वाले कमरे में एक वद्ध जोड़े को भी अलग-थलग रखा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल वो यह बताने की हालत में नहीं हैं कि प्लेन से उतरने के बाद कुल कितने लोगों को होटल लाया गया है.

अनूज जलोटा ने इस बात का भी दावा किया कि दु‌निया भर में कोरोना वायरस के खौफ के बावजूद होलैंड में 7 मार्च, जर्मनी में 8 मार्च, लेस्टर में और लंदन‌‌ में 15 मार्च को उनके शोज हुए, जहां भारी संख्या में आए लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उनके तमाम शोज का लुत्फ उठाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया
'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया
'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू
'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget