एक्सप्लोरर

प्रियंका-निक की शादी को बताया चालबाजी, Troll होने के बाद मांगनी पड़ी माफी

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास से 10 साल बड़ी हैं और दोनों के लाइफ स्टाइल में भी बहुत अंतर है. लेकिन एक वेब साइट ने इस सब को छोड़ कर इन दोनों की शादी को चालबाजी तक कह डाला.

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास से 10 साल बड़ी हैं और दोनों के लाइफ स्टाइल में भी बहुत अंतर है. लेकिन एक वेब साइट ने इस सब को छोड़ कर इन दोनों की शादी को चालबाजी तक कह डाला. जिसे लेकर हुई निंदा के बाद उस वेबसाइट को न सिर्फ माफी मांगनी पड़ी बल्कि वो लेख हटाना भी पड़ा. निक जोनास के भाई जॉ जोनास और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने भी एक वेबसाइट पर छपे उस लेख की निंदा की जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना निक से उनकी शादी को लेकर की गई है. रिसेप्शन के अगले दिन ही काम पर लौटीं प्रियंका, पति निक संग इवेंट में की शिरकत यह लेख ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा. इस लेख में दावा किया गया कि निक जोनास ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं.’’ यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है. लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया. जॉ और सोफी के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी इस लेख की आलोचना की है. बाद में वेबसाइट ने भी इस लेख के लिए माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया. ‘द कट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है. हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है.' अभिनेत्री सोफी टर्नर ने इस लेख को बेहद अनुचित बताया. वहीं जॉ जोनास ने कहा कि इस लेख के लिए ‘द कट’ को शर्मिंदा होना चाहिए. अभिनेत्री सोनम कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आयीं और इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया.’’  गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है. अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस लेख की आलोचना की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget