एक्सप्लोरर

कोरियोग्राफर से मिले धोखे से टूट गई थीं सना खान, कभी मौत की भी उड़ चुकी है अफवाह

'बिग बॉस 6' की एक्स कंटेस्टेंट और 'जय हो' जैसी फिल्म में काम कर चुकीं सना खान ने शोबिज की दुनिया छोड़कर सबको चौंका दिया है. उनका फिल्मी करियर बहुत लंबा तो नहीं रहा लेकिन पर्सनल लाइफ के चलते वह अक्सर सुर्खियों में आईं.

एक्ट्रेस सना खान ने बॉलीवुड से एकाएक संन्यास लेने का फैसला कर अपने फैन्स को हैरत में डाल दिया है. सना ने 8 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट में ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहते हुए लिखा कि अब वह अपना बाकी जीवन अल्लाह के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज सेवा और जनकल्याण में लगाएंगी. सना ने अपने शुभचिंतकों और फैन्स से यह भी कहा है कि वह उन्हें किसी भी प्रकार का काम ऑफर ना करें क्योंकि अब वह पूरी तरह से नेकी की राह पर चलने का मन बना चुकी हैं.

कोरियोग्राफर से मिले धोखे से टूट गई थीं सना खान, कभी मौत की भी उड़ चुकी है अफवाह

इससे पहले, इसी साल फरवरी में सना खान और कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के बीच हुए ब्रेकअप ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. लुइस से हुए ब्रेकअप से सना इस कदर आहत हुई थीं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर अपने दर्द का सार्वजनिक रूप से इज़हार किया था और उस दौरान वह फूट-फूट कर रोंईं थीं.

ऐसा पहली बार नहीं है जब सना ने अपने फैन्स को चौंकाया हो, इससे पहले भी कई मौकों पर एक्ट्रेस से जुड़ी ख़बरें वायरल हुई हैं. सना की कथित ‘मौत’ से जुड़ा ऐसा ही एक वाक्या आज से कुछ साल पहले सामने आया था. जब सना की हम नाम एक अन्य एक्ट्रेस की मौत होने पर सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि मिलने लगी थी. सोशल मीडिया पर यह कन्फ्यूजन एक सा नाम होने के चलते फ़ैल गया था और फैन्स सच में मान बैठे थे कि सना खान अब इस दुनिया में नहीं हैं.

कोरियोग्राफर से मिले धोखे से टूट गई थीं सना खान, कभी मौत की भी उड़ चुकी है अफवाह

आपको बता दें कि ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली सना खान ने महज 12वीं तक पढ़ाई की है. सना ने बहुत ही छोटी उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. वहीं, साल 2005 में आई फिल्म ‘यही है हाई सोसाइटी’ से सना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास जलवा नहीं दिखा पाई थी. बॉलीवुड में हाथ आज़माने के बाद सना ने साल 2008 में फिल्म ‘सिलमबट्टम’ से साउथ की फिल्मों में डेब्यू किया था.

हालांकि, सना खान को पॉपुलर रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 6' के बाद इंडस्ट्री में सही मायनों में पहचान मिली थी. कहा जाता है कि सना खान दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की करीबी हैं. बिग बॉस से मिली प्रसिद्धि के बाद सना खान बॉलीवुड की दो फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. इनमें से एक फिल्म थी सलमान खान की ‘जय हो’ और दूसरी फिल्म का नाम था ‘वजह तुम हो’ जो कि एक रोमांटिक ड्रामा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की मौत में पुलिस ने दर्ज किया अननेचुरल डेथ का केस, BNSS धारा 194 के तहत जांच शुरू
नाना पाटेकर की मौत पर पुलिस ने क्यों दर्ज किया अननेचुरल डेथ का केस? सामने आई ये बड़ी वजह
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Video: नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में भावुक हुईं पत्नी नीलकांति, नम आंखों से दी आखिरी विदाई
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में टूटीं पत्नी नीलकांति, नम आंखों से दी आखिरी विदाई, देखें वीडियो
'दृश्यम 3' का 7वें दिन कहर, 'मिर्जापुर द मूवी' का कर दिया सफाया, बनाए साल 2026 के इतने बड़े दो रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' का 7वें दिन कहर, 'मिर्जापुर द मूवी' का कर दिया सफाया, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget