एक्सप्लोरर

Besharam Rang पर सीएम Yogi Adityanath का पहला रिएक्शन, जानिए Deepika Padukone के बिकिनी विवाद पर क्या-क्या कहा

Yogi Adityanath: 'पठान' के सॉन्ग 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर काफी विवाद हुआ था. वहीं अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर अपना रिएक्शन दिया है.

Yogi Adityanath On Besharam Rang Controversy:  शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ का सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ काफी विवादों में रहा. कुछ पॉलिटिशियन और हिंदू संगठनों ने गाने पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग के जरिए भगवा रंग का अपमान किया गया है. इसके फौरन बाद फिल्म के बायकॉट की मांग होने लगी. फिल्म रिलीज के दिन यानी 25 जनवरी को देश के कुछ हिस्सों में कुछ सिनेमाघरों में तोड़फोड़ भी की गई थी. हालांकि फिल्म ने तमाम विवादों के बीच सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के साथ-साथ ‘बेशर्म रंग’ विवाद पर खुलकर बात की . एक इंटरव्यू के दौरान सीएम योगी ने कहा कि फिल्म मेकर्स को इस बात से सावधान रहना चाहिए कि वे स्क्रीन पर क्या दिखाने वाले हैं.

'बेशर्म रंग' विवाद पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

  • न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने कहा फिल्म मेकर्स को फिल्म बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसमें ऐसे सीन नहीं होने चाहिए जो विवाद को जन्म दे या जन भावनाओं को ठेस पहुंचाए.
  • किसी भी आर्टिस्ट, साहित्यकार या उपलब्धियों वाले किसी भी व्यक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए. उत्तर प्रदेश ने फिल्मों के लिए भी नीति बनाई है और स्टेट में कई फिल्में बन रही हैं.

पीएम मोदी ने फिल्म पर गैरजरूरी कमेंट ना करने की दी थी नसीहत
बता दें कि राम कदम और नरोत्तम मिश्रा सहित बीजेपी के कई नेताओं ने ‘पठान’ के बेशर्म रंग सॉन्ग और फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति जताते हुए इसकी रिलीज का विरोध किया था. बाद में विवाद बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में पहल करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को फिल्म के बारे में गैरजरूरी कमेंट करने से परहेज करने की चेतावनी दी थी.

विवाद के बावजूद ‘पठान’ बनी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म
वहीं  विवाद के बावजूद ‘पठान’ बॉक्स-ऑफिस पर मेगा ब्लॉक बस्टर साबित हुई है. फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है और बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वर्ल्ड वाइड भी फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ‘पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कंपाडिया ने अहम किरदार निभाए हैं.  

यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी संग शिफ्ट होने के लिए नया घर तलाश रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा, इतने करोड़ का फ्लैट आया है पसंद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking: ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में कर ली इतनी तगड़ी कमाई
ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में कर ली इतनी तगड़ी कमाई
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'ब्लू आईज' से 'धीरे धीरे' तक, हनी सिंह के ये 10 गाने यूट्यूब पर मचा चुके हैं धमाल, मिलियन में हैं व्यूज
'ब्लू आईज' से 'धीरे धीरे' तक, हनी सिंह के ये 10 गाने यूट्यूब पर मचा चुके हैं धमाल, मिलियन में हैं व्यूज
बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर
बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget