एक्सप्लोरर

जानें कैसी है अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की फिल्म 'मुबारकां'

अनिल कपूर को इस फिल्म में देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. इस फिल्म में अनिल कपूर ने काफी अच्छी एक्टिंग की है. फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे.

मुंबई: आज से सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म मुबारकां आपको हंसाएगी...गुदगुदाएगी...और फिर आखिर में मस्ती भरे अंदाज़ में सुलझाएगी. निर्देशक अनीस बज्मी की ये फिल्म हर तरह से एक फैमेली एंटरटेनमेंट फिल्म है.
फिल्म में चरण और करन हैं जुड़वां मगर पैदा होते ही अलग हो जाते हैं. क्योंकि उनके माता पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है. ऐसे में करन को उसकी बुआ लंदन में पालती है. चरण की परवरिश होती है पंजाब में अपने ताऊ के पास. चरण सीधा साधा अनाड़ी है तो करन होशियार है. दोनों भाई बड़े होते हैं और गर्लफ्रेंड्स से शादी का चक्कर शुरू होता है. गलतफहमियों को सुलझाने की मंशा रखने वाले दोनों के चाचा और मामा का किरदार निभाने वाले करतार सिंह (अनिल कपूर) सब कुछ उलझा बैठते हैं.
अनिल कपूर को इस फिल्म में देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. इस फिल्म में अनिल कपूर ने काफी अच्छी एक्टिंग की है. फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे. अर्जुन कपूर ने अपने दोहरे किरदार को बखूबी निभाया है. उनकी मंजी हुई एक्टिंग से किरदारों में जान आ जाती है ये फिल्म दर फिल्म साफ दिखता है.mubarka
इलियाना डीक्रूज़ को फिल्म में एक बिंदास लड़की का किरदार निभाते देखा जा सकता है. फिल्म में उनकी एक्टिंग अच्छी है. वहीं दूसरी अथिया शेट्टी का किरदार शांत और सहमी सी लड़की का है. चरण की गर्लफ्रेंड के रूप में नेहा शर्मा ने अच्छा काम किया है और टेलीविज़न एक्टर करन कुंद्रा और राहुल देव भी अहम भुमिकाओं में हैं.
पवन मल्होत्रा और रत्न पाठक शाह ने कमाल का काम किया है. भाई बहन के किरदार में वह कई बार लोगों को हंसाते हंसाते इमोशनल कर देते हैं.
गानों में "गूगल " और "हवा हवा रीमिक्स" लोगों को पसंद आएंगे. राजेश चावला और बलविन्दर सिंह ने स्क्रीनप्ले अच्छा लिखा है.
फिल्म की कहानी पुरानी है. कहने को नया कुछ भी नहीं है. डायलॉग्स और सीक्वेंस ने फिल्म को संभाला है. अनिल कपूर ने फिल्म में जान डाल दी है. फिल्म का अंत प्रिडिक्टेबल और काफी लम्बा है. फिल्म के थोड़े ज्यादा लंबे होने से दर्शक को थकावट होगी मगर फिर भी मुबारकां परिवार के साथ एक आउटिंग का ज़रिया तो बन ही सकती है.
यहां देखें ट्रेलर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, 'धमाल 4' की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
'धमाल 4' ने 15वें दिन तोड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'रामायण' को लेकर रणबीर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में बोलीं- 'जेन जी पर गर्व है'
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया खुलकर सपोर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget