एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव की वजह से बंद कर दिए जाएंगे सभी सिनेमाघर? जानें अफवाह है या सच

Operataion Sindoor के बाद ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि देश में सिनेमाहॉल बंद कर दिए जाएंगे. हालांकि, इस खबर में कितना सच है और कितनी झूठ, उसके बारे में आप यहां जान सकते हैं.

Operation Sindoor के बात बीती रात पाकिस्तान की ओर से इंडिया पर कई ड्रोन हमले किए गए, जिन्हें भारतीय सेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ चुका है और इसी बीच राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ की सिनेमाघरों में रिलीज भी रद्द करके सीधे ओटीटी में स्ट्रीम करने का फैसला लिया गया है.

न सिर्फ इस फिल्म की रिलीज कैंसिल की गई बल्कि आईपीएल को भी फिलहाल 7 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. ऐसे में अफवाहें फैलने लगीं कि कोरोना महामारी के दौर की तरह ही थिएटर्स को भी बंद करवा दिया जाएगा. हालांकि, इन अफवाहों में कोई सच नहीं है.

क्या है थिएटर बंद होने से जुड़ी अफवाहों से जुड़ा सच
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आज सिनेमा मालिकों और मल्टीप्लेक्स से जुड़े लोगों के बीच फिलहाल की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मीटिंग हुई है. हालांकि, इस मीटिंग का नतीजा तो पता नहीं चला, लेकिन थिएटर बंद करने से जुड़ी बात को लेकर कोई संकेत नहीं दिया गया है. ये सिर्फ एक अफवाह है.

बॉर्डर से जुड़े इलाकों में रात को शो नहीं रखे गए
बता दें कि 9 मई को बॉर्डर से जुड़े इलाकों जैसे भुज, अमृतसर और चंडीगढ़ जैसे शहरो में रात के शो न चलाने का फैसला किया गया है. तो वहीं बीकानेर, श्रीगंगानगर, जालंधर जैसे शहरों में कल भी रात के शो नहीं चलेंगे.

देश के बाकी सिनेमाघरों में नहीं किया गया कोई बदलाव
देश की बाकी जगहों में सिनेमा हॉल्स चल रहे हैं. और रेड 2 जैसी फिल्में हर रोज की तरह धाकड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही हैं, जिससे साबित होता है कि फिल्मों के कारोबार में कोई असर नहीं पड़ा है. बता दें कि फिल्मों की एडवांस बुकिंग अभी भी जारी है.

बॉलीवुड हंगामा ने एक और सूत्र के हवाले से लिखा है- महामारी के दौरान सिनेमाघर बंद करने की वजह से जो नुकसान हुआ उससे मुश्किल से उबर पाए हैं. ऐसे में यकीन है के थिएटर्स बंद करने से जुड़ा कोई फैसला नहीं लिया जाएगा. और बिजनेस सामान्य रूप से चलता रहेगा.

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लोगों में इतना उत्साह है कि रेड 2 ने आज 5 करोड़ के ऊपर बिजनेस कर लिया है. बता दें कि अगले हफ्ते फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स और मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग जैसी और भी बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं. तो ऐसे में उम्मीद है कि सब कुछ सामान्य रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget