एक्सप्लोरर

Chhava Screening: ‘छावा’ की स्क्रीनिंग के दौरान भड़का फैन, तोड़ी मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन, हुआ गिरफ्तार

Chhava Screening: छावा में विक्की कौशल लीड रोल में हैं. वहीं फीमेल लीड रोल में रश्मिका मंदाना है. फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. अब फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है.

Chhava Screening: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. गुजरात के भरूच से खबर सामने आई है, छावा में क्लाइमेक्स के दौरान मुगल अत्याचार को देखकर एक दर्शक ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा की स्क्रीन तोड़ दी.

फैन ने तोड़ी स्क्रीन

भरूच में एक दर्शक जयेश वसावा हालिया रिलीज फिल्म ‘छावा’ में संभाजी पर मुगल अत्याचारों को देख नहीं सका. आक्रोश में स्क्रीन तोड़ दी. मराठा-मुगल संघर्ष पर आधारित इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के दौरान भरूच के एक सिनेमा में ये घटना हुई. गुजरात पुलिस ने आरोपी जयेश वसावा को गिरफ्तार कर लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मराठा गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की वीरता को पर्दे पर उतारती फिल्म ‘छावा’ का सिनेमाघरों में जादू जारी है. विवादों से नाता जुड़ने के बावजूद फिल्म तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. फिल्म 145 करोड़ कमा चुकी है. लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज और उनकी पत्नी महारानी येसूबाई पर आधारित है.

छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है. वहीं, मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका में एक्टर अक्षय खन्ना हैं.

इस कारण से हुआ विवाद

भव्य सेट, वीरता की कहानी, शानदार कलाकारों से सजी फिल्म छावा विवादों में भी घिरी. फिल्म के उस सीन को लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिला था, जिसमें संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल राज्याभिषेक के बाद महारानी येसूबाई के किरदार रश्मिका मंदाना के साथ नृत्य करते नजर आए.

हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म रिलीज से पहले विवादित सीन को हटवा दिया था. फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने की थी Sanam Teri Kasam के हिट होने की भविष्यवाणी, सालों बाद हुई सच, बॉक्स ऑफिस पर कर रही है धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Vvaan Box Office: 'द वन' बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन
'द वन' बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार
'होटल के कमरे में बात करने के लिए बुलाया था..और', विद्या बालन से हुई थी गंदी डिमांड, बच निकलीं एक्ट्रेस
'होटल के कमरे में बात करने के लिए बुलाया था..और', विद्या बालन से हुई थी गंदी डिमांड, बच निकलीं एक्ट्रेस
कॉमेडी के नाम पर अश्लील बातें बोलना पड़ा महंगा, हर्ष गुजराल और मधुर विरली तलब, 19 अक्टूबर को होगी पूछताछ
कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता पड़ी भारी, हर्ष गुजराल और मधुर विरली को साइबर सेल का समन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget