एक्सप्लोरर

CDR केस मामले में सामने आए साहिल खान, आयशा श्रॉफ पर लगाए गंभीर आरोप

मुंबई के सीडीआर स्कैम मामले में अभिनेता साहिल खान का नाम आने के बाद अब साहिल की प्रतिक्रिया सामने आई है.

नई दिल्ली: मुंबई के सीडीआर स्कैम मामले में अभिनेता साहिल खान का नाम आने के बाद अब साहिल की प्रतिक्रिया सामने आई है. साहिल ने मीडिया से तो बात नहीं की लेकिन उन्होंने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इस मामले को लेकर खुले तौर पर बात कर रहे हैं. साहिल ने वीडियो में कहा है कि वो आयशा श्रॉफ को माफ कर चुके हैं और ये सब भूलकर वो अब आगे बढ़ चुके हैं. साहिल ने कहा 'मैं नहीं जानता कि आयशा श्रॉफ का प्लान क्या था और वो क्यों मेरे फोन डिटेल्स के रिकॉर्ड निकलवा रही थी, लेकिन जब पुलिस जांच आगे बढ़ेगी तो सच सबके सामने आएगा और मुझे भी पता चल पाएगा कि आखिर वो करना क्या चाहती थीं.' कंगना और ऋतिक मामले में आया ये चौंकाने वाला मोड़, कंगना पर लगा ऋतिक के फोन पर... साथ ही साहिल ने आयशा श्रॉफ पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आपके कर्म हमेशा आपके सामने आते हैं. आपको बता दें कि ठाणे पुलिस की जांच में सामने आया है कि कि आयशा श्रॉफ ने वकील रिजवान के जरिए अभिनेता साहिल खान के कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाए. एबीपी न्यूज ने आयशा श्रॉफ का पक्ष लेने की कोशिश की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया. क्या है आयशा श्रॉफ और साहिल खान का मामला साहिल खान और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने साल 2009 में एक प्रोडक्शन कंपनी पार्टनरशिप में शुरू की थी, इस दौरान अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता था. लेकिन इसी दौरान कुछ मैग्जीन्स में खबरें छपने लगीं कि आयशा श्रॉफ का खुद से 17 साल छोटे साहिल खान से अफेयर चल रहा है. इसके बाद साल नवंबर 2014 में आयशा श्रॉफ ने साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया जिसमें उन पर धोखेबाजी और 8 करोड़ रुपए बकाया का इल्जाम लगाया था. साथ ही जैकी श्रॉफ ने भी साहिल खान और उनकी बहन पर श्रॉफ फैमिली की इमेज खराब करने का आरोप लगाते हुए केस कर दिया. फरवरी 2015 में साहिल के वकील ने कोर्ट के सामने साहिल और आय़शा की कुछ अंतरंग तस्वीरें पेश की. मार्च 2015 में इस लड़ाई पर विराम लगाते हुए इसे खत्म किया. इस दौरान कोर्ट ने साहिल को श्रॉफ परिवार से माफी मांगने के लिए कहा गया. इसके बाद आयशा ने साहिल के खिलाफ दायर किए गए केस को वापस ले लिया. लेकिन अब 2018 में एक बार फिर ये केस सुर्खियों में है जब आयशा का नाम सीडीआर केस में सामने आय़ा है. ये है मामला आरोप है कि आयशा ने गैरकानूनी तौर पर साहिल खान की जासूसी के लिए कॉल डेटा रिकॉर्ड यानी सीडीआर निकलवाए हैं. साहिल खान का सीडीआर निकलवाने में अहम कड़ी बना रिजवान सिद्दीकी जो अभिनेता नवाजुद्दीन का वकील है और गैरकानूनी तरीके से नवाज की पत्नी की सीडीआर निकलवाने के चक्कर में जेल में है. इस सीडीआर स्कैम में अभिनेत्री कंगना का भी नाम सामने आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget