एक्सप्लोरर

प्रसून जोशी बोले, ‘पद्मावती’ में किसी कट की सिफारिश नहीं, सिर्फ 5 संशोधन के लिए कहा

फिल्म के नाम 'पद्मावती' को लेकर जोशी ने कहा कि इसे बदल कर 'पद्मावत' कर दिया जाए, क्योंकि उन्होंने इसे इतिहास से नहीं, बल्कि काल्पनिक कहानी 'पद्मावत' से प्रेरणा लेकर बनाई है. सीबीएफसी ने इसके अलावा निर्माताओं से 'घूमर' गाने में चरित्र के मुताबिक बदलाव करने की सिफारिश की है.

 

मुंबई: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' में किसी कट की सिफारिश नहीं की है और फिल्म को पांच संशोधनों के साथ यू/ए सर्टिफिकेट देने का फैसला किया गया है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म-निर्माता से कहा है कि फिल्म का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर दिया जाए. सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी ने ये सफाई दी है.

पिछले कुछ महीनों से विवादों के कारण फिल्म की रिलीज को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन शनिवार को सीबीएफसी ने जांच समिति की बैठक के बाद कहा कि उसने फिल्म को कुछ संशोधनों के साथ यू/ए सर्टिफिकेट देने का फैसला किया है.

P1

प्रसून जोशी ने बताया, "सीबीएफसी ने फिल्म में किसी भी कट की सिफारिश नहीं की है, सिर्फ पांच संशोधन करने को कहा है." उन्होंने कहा है कि निर्माताओं से डिस्क्लैमर को बदलने को कहा गया है. साफ तौर पर ये बताने को कहा है कि यह फिल्म ऐतिहासिक रूप से सही होने का दावा नहीं करती.

फिल्म के नाम 'पद्मावती' को लेकर जोशी ने कहा कि इसे बदल कर 'पद्मावत' कर दिया जाए, क्योंकि उन्होंने इसे इतिहास से नहीं, बल्कि काल्पनिक कहानी 'पद्मावत' से प्रेरणा लेकर बनाई है. सीबीएफसी ने इसके अलावा निर्माताओं से 'घूमर' गाने में चरित्र के मुताबिक बदलाव करने की सिफारिश की है.

जोशी ने कहा, “उन्होंने ऐतिहासिक जगहों के गलत और भ्रामक संदर्भ में संशोधन की मांग की है." इसके अलावा उन्होंने निर्माताओं से एक डिस्क्लेमर जोड़ने की मांग की है, जिसमें ये साफ करने को कहा गया है कि फिल्म किसी भी तरह सती प्रथा का महिमामंडन नहीं करती."

जोशी ने कहा कि बदलाव के ये सुझाव फिल्म निर्माताओं और निर्देशक की पूरी सहमति से दिए गए हैं. 'पद्मावती' का निर्माण वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने किया है और इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार! बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार! बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
Drishyam 3 Box Office Day 8 Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 7 बजे तक 251 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 7 बजे तक 251 करोड़ के हुई पार
अमिताभ बच्चन को सताई नाना पाटेकर की याद, एक के बाद एक शेयर किए 5 Video
अमिताभ को सताई नाना पाटेकर की याद, एक के बाद एक शेयर किए 5 Video

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget