एक्सप्लोरर

Manoj Patil को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में साहिल खान और तीन अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया

Sahil Khan and Manoj Patil Case: इस मामले में ओशिवारा पुलिस में अभिनेता साहिल खान, जूनेद कालिवाला, रूबल दंडकर और राज फ़ौजदार के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.

बॉडी बिल्डिर और मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटील (Manoj Patil) द्वारा मुम्बई में खुदकुशी की कोशिश मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में ओशिवारा पुलिस में अभिनेता साहिल खान, जूनेद कालिवाला, रूबल दंडकर और राज फ़ौजदार के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. ओशिवारा पुलिस ने आईपीसी की धारा 306, 511, 500, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है.

आत्महत्या की कोशिश से पहले मनोज पाटील ने सुसाइड लेटर लिखा और उसमें इंफ्लुएंसर साहिल खान (Sahil Khan) को जिम्मेदार बताया. मनोज पाटील ने आरोप लगाया की फ़िल्म एक्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर साहिल खान ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और साइबर बुलिंग का शिकार बनाया.

मनोज पाटील ने ओशिवारा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को संबोधित पत्र सुसाइड नोट में लिखा कि साहिल खान साइबर बुलिंग, मानसिक प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार है. अपने सोशल मीडिया पेज पर ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पोस्ट की और साहिल खान को जिम्मेदार बताया.


Manoj Patil को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में साहिल खान और तीन अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया

मनोज पाटील के दोस्त और मनसे नेता सूरज सोनावणे ने बताया, ''मनोज 3 दिनों पहले मदद के लिए मनसे दफ्तर आया था. हमने मदद का भरोसा दिलाया. लेकिन मनोज ने डिप्रेशन में आकर दवाइया खा ली जिसके बाद मनोज पाटील को जुहू कूपर अस्पताल ले जाया गया.''

मनोज के पिता का आरोप है कि साहिल उनके बेटे को धमकी देता था और मनोज की सोशल मीडिया पर बदनामी करता था. मनोज की माँ शिरमा का कहना है कि, मनोज सिर्फ भारत का नाम रोशन करना चाहता था. अमेरिका में बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए महीनों से तैयारी कर रहा था पर साहिल खान ने बेटे मनोज को धमकाया था की वो प्रतियोगिता में भाग नही ले पाएगा. 

सफाई में साहिल खान ने क्या कहा

साहिल खान ने इन आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी. साहिल ने मनोज पाटील पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.  साहिल ने बताया कि खुदकुशी की कोशिश करने वाले मनोज पाटिल ने राज फौजदार को नकली और एक्सपायर्ड हो चुकी स्टेरॉयड बेची थीं. जिनकी कीमत दो लाख रुपये थी. जब राज फौजदार ने साहिल को इस बात की जानकारी दी तो साहिल ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करने‌ के लिए उन्होंने मनोज के खिलाफ सोशल मीडिया पर बातें लिखीं ताकि दुनिया को इसके बारे में पता चल सके. यहां देखें विस्तार से

 

आपको बता दें कि बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में नाम कमाने वाले और मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटील की तबियत स्थिर है. साहिल खान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है. सोशल मीडिया पर साहिल खान के लाखो फॉलोवर है. साहिल खान के इंस्टा पेज पर मनोज पाटील को फ्रॉड बताते हुए बाते लिखी गई हैं. एबीपी न्यूज ने साहिल खान का पक्ष जानना चाहा पर अभी तक साहिल खान की प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें

फिल्मों में फ्लॉप होने के बावजूद अभिनेता Sahil Khan जीते हैं Super Luxury Life, सालाना कमाते हैं करोड़ो रुपए

Shilpa Shetty News: माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंची शिल्पा शेट्टी, लगाया 'जय माता दी' का जयकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madan Mohan Death Anniversary: 'दिल ढूंढता है, लग जा गले...' जैसी गीतों के रचयिता संगीतकार मदन मोहन ने सेना में भी की थी नौकरी
'दिल ढूंढता है, लग जा गले...' जैसी गीतों के रचयिता संगीतकार मदन मोहन ने सेना में भी की थी नौकरी
क्या करती हैं अरशद वारसी की बेटी? जेन जोई की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी पड़ जाएं फीकी
क्या करती हैं अरशद वारसी की बेटी? जेन जोई की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी पड़ जाएं फीकी
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget