एक्सप्लोरर

फिल्म 'आर्टिकल 15' के विरोध में ब्राहमणों ने किया विरोध प्रदर्शन, रोकी गई स्क्रीनिंग

फिल्म आर्टिकल 15 के विरोध में शुक्रवार दोपहर कई ब्राहमण संगठनों ने मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हाल के बाहर यहां धरना प्रदर्शन किया. इसके चलते फिल्म के शो रद्द किए गए.

फिल्म आर्टिकल 15 के विरोध में शुक्रवार दोपहर कई ब्राहमण संगठनों ने मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हाल के बाहर यहां धरना प्रदर्शन किया. इसके चलते फिल्म के शो रद्द किए गए. पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ' फिल्म के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुये जेड स्कवायर मल्टीप्लेक्स समेत सभी सिनेमाघरों में फिल्म के शोर रद्द करवा दिये गये . सिनेमा हालों में जैसे ही फिल्म शुरू हुई बाहर विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गया और जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था. .' एसपी ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राहमण एकता परिषद, सर्व ब्राहमण सभा जैसे कई ब्राहमण संगठनों ने फिल्म के अभिनेता और निर्माता निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी की और फिल्म के पोस्टर फाड. दिये . उन्होंने बताया कि मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हाल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है .
बता दें कि फिल्म हमारे संविधान में लिखे गए 'आर्टिकल 15'  को दिखाती है जिसके अंतर्गत किसी भी वर्ग, जाति, लिंग या धर्म के व्यक्ति में किसी तरह का अंतर नहीं किया जाए. लेकिन देश में ऐसा होता नहीं है, जगह-जगह जाति के नाम पर उनसे भेदभाव किया जाता है. भेदभाव नहीं करने की नसीहत देने वाले संविधान के 'आर्टिकल 15' को आधार बनाकर बनाई गई ये बेहद प्रभावशाली फिल्म ऐसे कई सवालों से आपके मन को बैचेन कर देगी और यही बैचेनी फिल्म की सबसे बड़ी कामयाबी के रूप में सामने आती है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सयानी गुप्ता, ईशा तलवार, नामाशी चक्रवर्ती, कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है. वहीं, इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. भारतीय परंपरा और सभ्यता में मौजूद सदियों पुरानी इस जाति व्यवस्था की डरावनी तस्वीर अब भी नहीं बदली है, खासकर ग्रामीण भारत में. इसी को लेकर ये फिल्म बनाई गई है जिसका कई जगह ब्राह्मण विरोध कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget