एक्सप्लोरर

Box Office : वर्ल्डवाइड जारी है दंगल और बाहुबली 2 की लड़ाई, जानें किसने मारी है बाजी?

नई दिल्ली : चीन में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. महज 20 दिनों में ही फिल्म ने तकरीबन 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. रमेश के मुताबिक फिल्म ने चीन में 793 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,563 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है.

रिलीज के महज 20 दिन में ही 'दंगल' ने चीन में जो 'धाकड़' कमाई की है उससे ऐसा लगता है कि आमिर की यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई 'बाहुबली 2' को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पीछे छोड़ सकती है. जिस रफ्तार से 'दंगल' चीन में कमाई कर रही है अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' पीछे छूट जाएगी. वहीं अगर बात की जाए 'बाहुबली 2' के वर्ल्डवाइड कमाई की तो फिल्म ने 23 मई तक 1,586 करोड़ की कमाई कर ली है. दोनों ही फिल्मों में अब कुछ करोड़ का ही अंतर रह गया है.  

गौरतलब है कि चीन में 'दंगल' को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया है. इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है. ‘पीके’ ने चीनी सिनेमाघरों में तकरीबन 100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था.

'दंगल' की घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' ने 387 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. ‘दंगल’ आमिर की दूसरी और भारत की पांचवीं फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. इस सूची में ‘पीके’ और ‘दंगल’ के साथ-साथ सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और प्रभास की 'बाहुबली 2' का भी नाम शामिल है.

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही है खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज

'बाहुबली 2' की हिंदी वर्जन की कमाई

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'बाहुबली 2' हिंदी भाषा में 480 करोड़ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. अगर ऐसा होता है तो हिंदी में 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह पहली फिल्म होगी.

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही है खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं.

यहां देखें दोनों फिल्मों की ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget