एक्सप्लोरर

Box Office Collection: अमिताभ बच्चन की 'बदला' ने पहले ही दिन की धांसू कमाई

Box Office Collection of Badla: सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' ने रिलीज के अपने पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Box Office Collection of Badla: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' ने क्रिटिक्स का तो दिल जीत ही लिया है साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5.04 करोड़ रुपए की कमाई की है. अमिताभ की फिल्म ने इनकी पिछली रिलीज पिंक और 102 नॉट आउट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म पिंक में अमिताभ बच्चन ही सबसे नामी चेहरा थे. इस फिल्म में बिग बी के साथ तापसी पन्नू नजर आईं थी. फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों का प्यार मिला था. 'बदला' रिलीज होने के बाद बोले अमिताभ बच्चन, ये तो हो गया..अब कल से नौकरी कहां? फिल्म ने रिलीज के अपने पहले दिन 4.32 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, पिछले साल यानी साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म '102 Not Out' में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर मेन लीड में थे. फिल्म में कोई और बड़ा स्टार नहीं था लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही दिन 3.52 करोड़ रुपए की कमाई की थी. अब महिला दिवस पर रिलीज हुई फिल्म 'बदला' ने इन दोनों ही फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म की रिलीज से पहले भी ट्रेड एनालिस्ट्स ने फिल्म की कमाई को लेकर यही अंदेशा जताया था कि फिल्म 4 से 5 करोड़ रुपए तक की कमाई करेगी. VIDEO: सोशल मीडिया पर अपनी फोटो के चलते ट्रोल हुए BIG B, कहा- बहुत गालियां पड़ी फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है. ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है, सुजॉय इससे पहले भी कहानी और कहानी 2 जैसी सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बना चुके हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा अमृता सिंह, पंकड त्रिपाठी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपए है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tumbadchi Manjula Closing BO: 6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget