एक्सप्लोरर

...तो Box Office की लड़ाई में 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ देगी 'दंगल'!

नई दिल्ली: चीन में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. महज 16 दिनों में ही फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. रमेश के मुताबिक फिल्म ने अबतक 649.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

रिलीज के महज 16 दिन में ही 'दंगल' ने चीन में जो 'धाकड़' कमाई की है उससे ऐसा लगता है कि आमिर की यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई 'बाहुबली 2' को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पीछे छोड़ सकती है. जिस रफ्तार से 'दंगल' चीन में कमाई कर रही है अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' पीछे छूट जाएगी.

'दंगल' ने चीन में शनिवार को 104.17 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. शनिवार से पहले फिल्म की कमाई 544.91 करोड़ रुपये थी जो अब 649.05 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं रविवार यानी आज फिल्म ने अब तक 71  करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

कमाई के इस आंकड़े से ऐसा लगता है कि आज भी दंगल चीन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करेगी. अगर आज की शाम तक की कमाई को जोड़ दिया जाए तो फिल्म 1,489 (1,418+71) करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमा चुकी है. Dangal-Baahubali-580x355 'बाहुबली 2' के अबतक आए वर्ल्डवाइड आंकड़े से 'दंगल' महज 49 करोड़ रुपये पीछे है. जिस तरह से चीन में 'दंगल' ने रफ्तार पकड़ी है उससे तो फिलहाल ऐसा लग रहा है कि 'दंगल' वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में जल्द ही 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ सकती है.

चीन में आज के अंतिम आंकड़े के बाद यह तय माना जा रहा है कि दंगल 1,500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. वर्ल्डवाइड 1,500 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली दंगल दूसरी फिल्म होगी. बाहुबली 2 ने हाल ही में 1,500 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार किया है.

गौरतलब है कि चीन में 'दंगल' को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया है. इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है. ‘पीके’ ने चीनी सिनेमाघरों में तकरीबन 100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था.

घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' ने 387 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. ‘दंगल’ आमिर की दूसरी और भारत की पांचवीं फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. इस सूची में ‘पीके’ और ‘दंगल’ के साथ-साथ सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और प्रभास की 'बाहुबली 2' का भी नाम शामिल है.

Dangal-29

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं.

यहां देखें दोनों फिल्मों की ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget