एक्सप्लोरर

Box Office : सात समंदर पार अमेरिका में भी छाया ‘बाहुबली-2’ का जादू, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड...

वॉशिंगटन: ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म की तेज रफ्तार कमाई से दिख रहा है कि आने वाले दिनों में सारे रिकॉर्ड्स टूटने वाले हैं. एस.एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार अमेरिका में भी दिखाई दे रही है. फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन अमेरिका में बड़ा रिकॉड़ बनाया है.

baahubali_650x400_71493371696-580x395

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के मुताबिक ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. चार दिनों में फिल्म ने 65.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि  ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसने अमेरिका में महज 4 दिनों में 65.65 करोड़ रुपए की कमाई की है.

वहीं भारत में फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.5 करोड़, रविवार को 46.5 करोड़ और सोमवार को 40.25 करोड़ की कमाई की है. इस तरह सिर्फ चार दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 168.25 करोड़ की कमाई कर ली है. यहां आपको यह भी बता दें कि सोमवार को इतना कमाई करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के पास था.फिल्म 'दंगल' ने रिलीज के चौथे दिन यानि सोमवार को 25 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन अब 'बाहुबली 2' ने इस फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है. Baahubali तीन दिनों की कमाई में भी इस फिल्म ने सलमान खान की 'सुल्तान' और आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया था. 'सुल्तान' ने तीन दिनों में 105.52 करोड़ और ‘दंगल’ ने तीन दिनों में 107 करोड़ की कमाई की थी.

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. ये सिर्फ ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन की कमाई है. इसके अलावा बाकी भाषाओं के ओपेनिंग वीकेंड का कलेक्शन आना अभी बाकी है.

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने महज तीन दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज, बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड

Box Office : सात समंदर पार अमेरिका में भी छाया ‘बाहुबली-2’ का जादू, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड...

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म
Koffee With Karan के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो
Koffee With Karan के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो
घर में सजाकर रखी थीं असली खोपड़ियां और हड्डियां! किशोर कुमार के इस चौंकाने वाले शौक के बारे में जानते हैं आप?
घर में सजाकर रखी थीं असली खोपड़ियां और हड्डियां! किशोर कुमार के बेटे ने किया था खुलासा
हेमा मालिनी ने 77 की उम्र में स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, नवरात्रि पर 'दुर्गा' बैले से जीता दिल, देखें तस्वीरें
77 की उम्र में हेमा मालिनी का जलवा बरकरार, नवरात्रि पर मां दुर्गा बनकर स्टेज पर बिखेरा जलवा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget