एक्सप्लोरर

श्रीदेवी की मौत: दुबई पुलिस ने दर्ज किया पति बोनी कपूर का बयान

सूत्रों ने गल्फ न्यूज को बताया कि बोनी को पूछताछ के लिए बर दुबई पुलिस थाने में बुलाया गया. इस मामले में पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया, जिसके बाद उन्हें होटल वापस जाने की मंजूरी मिल गई.

दुबई: दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की मौत के मामले में दुबई पुलिस ने उनके पति बोनी कपूर का बयान दर्ज किया है. श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के बाथटब में बेहोशी के बाद दुर्घटनावश डूबने से मौत हुई थी.

सूत्रों ने गल्फ न्यूज को बताया कि बोनी को पूछताछ के लिए बर दुबई पुलिस थाने में बुलाया गया. इस मामले में पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया, जिसके बाद उन्हें होटल वापस जाने की मंजूरी मिल गई.

भारतीय राजनयिक अधिकारियों ने गल्फ न्यूज को बताया कि वे श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए सभी मंजूरियां मिलने की भरसक कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने इस प्रक्रिया के लिए निश्चित समय नहीं बताया.

Details: हार्ट अटैक से नहीं बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत

संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने इससे पहले भारतीय मीडिया को बताया था कि उन्हें श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को प्रत्यर्पित करने के लिए दुबई प्रशासन से मंजूरी मिल गई है.

हालांकि, एक राजनयिक सूत्र ने बताया कि इस मामले में नए घटनाक्रम से सार्वजनिक अभियोजन पक्ष को अवगत कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास मंजूरी के लिए दुबई प्रशासन के संपर्क में है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी.

मुख्य अभियोजक ने गल्फ न्यूज को बताया, "इस तरह की दुर्घटनावश मौतों के पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच के नतीजों को सार्वजनिक अभियोजक के पास भेजा जाता है, जिसके बाद इस संबध में मृतक का पार्थिव शरीर उसके परिवार या संबंधियों को सौंपने का आधिकारिक पत्र जारी किया जाता है."

श्रीदेवी की मौत पर एस बालाकृष्णन ने उठाए सवाल, '3 फीट की गहराई में कोई कैसे डूब सकता है'

दुबई मीडिया कार्यालय के मुताबिक, दुबई पुलिस ने यह मामला दुबई सार्वजनिक अभियोजक को स्थानांतरित कर दिया है, जो इस तरह के मामलों में नियमित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेगा.

शुरुआती जांच में पता चला है कि श्रीदेवी की मौत बेहोशी के बाद होटल के कमरे के बाथटब में डूबने से हुई. उनके शरीर में शराब के नमूने मिले हैं.

सूत्रों का कहना है कि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत की फोरेंसिक रिपोर्ट को उनके परिवार और भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि को सौंप दिया है.

श्रीदेवी की मौत के बाद फैमिली को ढांढस बधाने अनिल कपूर के घर पत्नी संग पहुंचे शाहरुख

हालांकि, इस लिफाफे को अभी नहीं खोला गया है. इसे बर दुबई पुलिस स्टेशन को भेजा गया है. दोनों प्रतिनिधि पुलिस थाने गए हैं. दुबई पुलिस द्वारा इस लिफाफे को खोलने के बाद इसकी जानकारी को परिवार के साथ साझा किया जाएगा और इसके बाद शव को भारत भेजने की कार्यवाही शुरू की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हमले से ठीक पहले क्या कर रहे थे शूटर? वीडियो आया सामने
टाइगर श्रॉफ पर हमले के पहले और गोलियां चलने के दौरान का वीडियो आया सामने
पति कुकू कोहली की मौत के दो महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा इरानी, शेयर किया इमोशनल वीडियो
पति कुकू कोहली की मौत के दो महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा इरानी, शेयर किया इमोशनल वीडियो
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कौन हैं वो 3 शूटर? देसी पिस्टल से हमला और बिश्नोई गैंग के दावों की पूरी इनसाइड स्टोरी
हमलावर कौन, किसने दी सुपारी? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का पूरा अपडेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget