एक्सप्लोरर

मिलिए उन एक्टर्स से जो साइड रोल निभाते हुए भी HERO पर पड़ गए भारी!

बॉलीवुड फिल्मों में सारा फोकस हीरो-हीरोइन पर किया जाता है लेकिन अन्य रोल में नज़र आने वाले एक्टर्स को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. पिछले कुछ समय में ऐसे कई एक्टर्स सामने आए हैं जिन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर केरेक्टर रोल निभाने के बावजूद अलग छाप छोड़ी है.

जब भी किसी फिल्म की बात चलती है तो अक्सर हीरो और हीरोइन का जिक्र होता है. साइड रोल्स में किन कलाकारों ने काम किया इस पर अक्सर कम ही चर्चा होती है. आज इससे एकदम उलट, हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे बताने जा रहे हैं जिन्हें मिले तो थे साइड रोल्स लेकिन अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग की बदौलत वह हीरो तक पर भारी पड़ गए.

अभिषेक बनर्जी

मिलिए उन एक्टर्स से जो साइड रोल निभाते हुए भी HERO पर पड़ गए भारी!

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ और ‘पाताल लोक’ में नेगेटिव रोल निभाकर चर्चा में आए अभिषेक बनर्जी को कौन नहीं जानता. अभिषेक ने इन दोनों ही वेबसीरीज में साइड रोल निभाते हुए ज़बरदस्त अभिनय किया था जिसके चलते उनका करैक्टर आज भी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है. आपको बता दें कि अभिषेक ने फिल्म ‘स्त्री’ और ‘बाला’ में भी अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया था.

जतिन सरना

मिलिए उन एक्टर्स से जो साइड रोल निभाते हुए भी HERO पर पड़ गए भारी!

आपको वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ का बंटी याद है ? जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्टर जतिन सरना की जिन्होंने पॉपुलर वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी के राइट हैंड ‘बंटी’ का करैक्टर निभाया था. वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ तो पॉपुलर हुई ही साथ ही बंटी का करैक्टर आज तक लोगों की जुबान पर है. जतिन जल्द ही कपिल देव की बायोपिक ‘83’ में नज़र आएंगे.

दीपक डोबरियाल

मिलिए उन एक्टर्स से जो साइड रोल निभाते हुए भी HERO पर पड़ गए भारी!

फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ की बात हो और ‘पप्पी जी’ का जिक्र ना आए ऐसा कैसे हो सकता है. दीपक डोबरियाल इस फिल्म में थे तो साइड रोल में लेकिन हीरो के दोस्त का करैक्टर उन्होंने इस बखूबी से निभाया था जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. उनके करैक्टर को इस फिल्म का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है.

दिव्येंदु शर्मा

मिलिए उन एक्टर्स से जो साइड रोल निभाते हुए भी HERO पर पड़ गए भारी!

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवा चुके दिव्येंदु हाल ही में पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ में ‘मुन्ना भईया’ के करैक्टर में नज़र आए हैं. दिव्येंदु को भले ही आज तक कोई सोलो लीड करैक्टर नहीं मिला हो लेकिन उनका अभिनय इतना दमदार होता है कि पर्दे पर उन्हें देख आप कुछ पलों के लिए हीरो को भूल सकते हैं.

विजय वर्मा 

मिलिए उन एक्टर्स से जो साइड रोल निभाते हुए भी HERO पर पड़ गए भारी!

फिल्म ‘गली ब्वॉय’ और ‘बागी -3’ में विजय वर्मा भले ही साइड रोल में नज़र आए हों लेकिन उनकी एक्टिंग इतनी ज़बरदस्त थी कि उनके निभाए कैरेक्टर्स आज भी लोगों के ज़हन में ताज़े हैं. आपको बता दें कि विजय वर्मा जल्द ही ‘मिर्ज़ापुर’ के अगले सीजन में नज़र आने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे असली टारगेट, शूटर्स ने 'भाईजान' के घर की रेकी भी की थी, फिर इस वजह से बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे असली टारगेट, घर की रेकी भी की थी, शूटर्स का खुलासा
'लेजेंड्स इज्जत के हकदार हैं...', दलेर मेहंदी विवाद पर आया रैपर बादशाह का रिएक्शन
दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे रैपर बादशाह, कहा- 'पाजी लेजेंड हैं, बात खत्म'
2 शादी, लिपस्टिक से भरी मांग, शम्मी कपूर को 18 FLOP के बाद मिली थी सक्सेस
2 शादी, लिपस्टिक से भरी मांग, शम्मी कपूर को 18 FLOP के बाद मिली थी सक्सेस
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget