एक्सप्लोरर

सिनेमा हॉल्स में खाना ले जाने के सरकार के फैसले का फिल्मी स्टार्स कर रहे विरोध

बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिनेमा हॉल में बाहर से खाने-पीने की चीजें ले जाने की अनुमति प्रदान करने पर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि इससे सुरक्षा का सवाल पैदा होने के साथ-साथ फिल्मों के प्रति उत्साही लोगों की सिरदर्दी बढ़ जाएगी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिनेमा हॉल में बाहर से खाने-पीने की चीजें ले जाने की अनुमति प्रदान करने पर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि इससे सुरक्षा का सवाल पैदा होने के साथ-साथ फिल्मों के प्रति उत्साही लोगों की सिरदर्दी बढ़ जाएगी. मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने कहा, "इससे निश्चित रूप से शराब को लेकर समस्या पैदा होगी और सुरक्षा का काम बढ़ जाएगा. लोग मांसाहार खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे तो हड्डियों को लेकर समस्या पैदा होगी. अचार की गंध और अन्य कई सुगंधित चीजों को लेकर थियेटर के वातावरण में असहूलियत पैदा हो सकती है." उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थो को लेकर आपत्ति जताने पर लोग झगड़ेंगे. उन्होंने कहा, "सुरक्षा कर्मियों का काम बढ़ जाएगा और हवाई अड्डे की तरह एक या दो घंटे पहले सुरक्षा जांच के लिए आना होगा, जो व्यावहारिक नहीं है." महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मल्टीप्लेक्स को चेतावनी दी कि सिनेमा देखने आने वालों को घर का खाना या बाहर से खाद्य पदार्थ साथ लाने के लिए रोकने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. लेखक जीशान कादरी ने कहा, "कोई मूवी हॉल में मूवी देखने जाता है न कि खाने के लिए."सिनेमा हॉल्स में खाना ले जाने के सरकार के फैसले का फिल्मी स्टार्स कर रहे विरोध अभिनेता सोनू सूद ने कहा, "खाने-पीने की चीजों की जांच होनी चाहिए. सुरक्षा कारणों से एक मानक बनाया जाना चाहिए. टिफिन से आने वाली गंध से परिसर का माहौल खराब होगा." गायक कैलाश खेर ने कहा कि स्थिति चुनौतीपूर्ण हो जाएगी. वहीं गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा, "यह हैरान करने वाली बात होगी. जमाने के बाद हमारे यहां पीवीआर और आईनोक्स जैसे थिएटर हुए हैं. अगर ऐसा होगा तो फिर लोग थिएटर जाना बंद कर देंगे. यह अच्छा विचार नहीं है." गायक व अभिनेता सोनू निगम को भी लगता है कि बाहर की खाने-पीने की चीजें  सिनेमा हाल में ले जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे सिनेमा हाल के मालिकों का कारोबार प्रभावित होगा. उन्होंने कहा, "उनको इस प्रकार उनके बिजनेस मॉड्यूल से वंचित करना उचित नहीं है, जिससे उनके लिए अस्तित्व का संकट पैदा होगा."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Mehmood Death Anniversary: वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget