एक्सप्लोरर

Happy Birthday Bipasha Basu: 42 साल की हुईं बिपाशा बासु, कास्टिंग काउच का भी करना पड़ा था सामना

अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत बिपाशा को फिल्मों में काम करने का मौका मिलता गया और देखते ही देखते बिपाशा करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकीं फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. फिल्मी दुनिया में बिपाशा का नाम बहुत बड़ा है और अपनी एक्टिंग के बदौलत उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. साल 2001 में अब्बास मस्तान की फिल्म अजनबी ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई थी.

इसके बाद बिपाशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिलता गया और देखते ही देखते बिपाशा करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं. बिपाशा की हॉरर फिल्म 'राज' में दमदार एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था. इसके बाद विपाशा ने 'धूम', 'हेराफेरी', 'हेराफेरी-2', जैसी कई बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में की. बता दें कि फिल्म 'कॉर्पोरेट' में भी बिपाशा ने दमदार रोल प्ले किया था.

कास्टिंग काउच का करना पड़ा था सामना

बिपाशा के मुताबिक उन्हें भी एक बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. बिपाशा ने बताया, 'एक टॉप प्रोड्यूसर ने मुझे टेक्स्ट किया कि वे मेरी स्माइल बहुत मिस कर रहे हैं. पहले मैंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में मुझे थोड़ा अटपटा सा लगा.' बिपाशा ने बताया, 'प्रोड्यूसर ने जब मुझे दोबारा टेक्स्ट किया तो मैं समझ गई कि कुछ गड़बड़ है. मैंने अपने एक करीबी दोस्त को टेक्स्ट किया और उसने अपशब्दों का प्रयोग किया. इसके बाद मैंने वही मैसेज उस प्रोड्यूसर को भी फॉरवर्ड कर दिया. ये फंडा असरदार रहा.' बिपाशा ने बताया कि फिल्म के लिए जो पैसे लिए थे, वो प्रोड्यूसर को लौटना चाहा लेकिन प्रोड्यूसर ने पैसा लेने से मना कर दिया. जिसके बाद से बिपाशा ने उस प्रोड्यूसर के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया.

जॉन अब्राहम से टूटा था रिलेशनशिप 

बिपाशा और एक्टर जॉन अब्राहम का काफी लंबा रिलेशनशिप भी रहा है. लगभग 9 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद एक्टर जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने अलग होने का फैसला किया. खबरों की मानें तो दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन पर्सनल बातों को लेकर दोनों में अनबन होने लगी, जिसके बाद दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया. बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली और जॉन भी अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं.

बिपाशा और डीनो मोरिया की प्रेम कहानी

बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की प्रेम कहानी भी लंबे समय तक सुर्खियों में रही. दोनों के बीच 6 सालों का रिलेशनशिप रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला लिया था. हालांकि, दोनों अब भी अच्छे दोस्त माने जाते हैं. दोनों ने फ़िल्म 'राज' और 'गुनाह' में एक साथ काम किया था.

इमरान हाशमी को खुद से कम आंकना पड़ा भारी

जानकारी के मुताबिक फिल्म मर्डर-2 के लिए इमरान हाशमी के साथ बिपाशा बसु को चुना गया था. लेकिन बिपाशा बसु ने इमरान को खुद से कम आंका और फिल्म करने से मना कर दिया. इमरान को ये बात बहुत बुरी लगी थी. इसके बाद बिपाशा बसु की जगह जैकलीन फर्नांडिस को बतौर एक्ट्रेस चुना गया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.

जब करीना ने जड़ा था थप्पड़

गौरतलब है कि साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में बिपाशा और करीना कपूर ने साथ में काम किया था. हालांकि, फिल्म के सेट पर दोनों के बीच किसी कारण से विवाद हो गया था, जिसके बाद करीना कपूर ने बिपाशा बसु को थप्पड़ जड़ दिया था. ये मामला लंबे समय तक सुर्खियों में छाया रहा था.

शादी के चार साल हुए पूरे 

पिछले साल बॉलीवुड की फेमस जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह को अनोखे अंदाज में दोस्तों और परिवार के साथ मनाया. कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से दोनों ने जश्न के लिए वर्चुअल माध्यम का सहारा लिया. बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसकी जानकारी भी दी थी.

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

बता दें कि बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बासु भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस और फॉलोवर्स को अपनी रूटीन लाइफ के बारे में वीडियो और तस्वीरों के जरिए बताती हैं. उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर बिपाशा की साथ वाली तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें ः-

 भांजे आहिल ने छीना मामा Salman Khan के मुंह से निवाला! किया ऐसा मज़ाक, वीडियो देख लोटपोट हो जाएंगे आप

अमेरिकी रिपोर्ट का दावा- ओबामा प्रशासन ने जानबूझकर अल-कायदा से जुड़े संगठन को फंडिंग दी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget