एक्सप्लोरर

Justice for Jayaraj And Fenix : एक सुर में बॉलीवुड ने की इंसाफ की मांग, घटना को बताया शर्मनाक

जयराज और जे फेनिक्स की हुई मौत की प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और तापसी पन्नू सहित तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने निंदा की है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है.

तमिलनाडु में कथित पुलिस उत्पीड़न की वजह से पिता-पुत्र पी जयराज और जे फेनिक्स की हुई मौत की प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और तापसी पन्नू सहित तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने निंदा की है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर मोबाइल की दुकान खोलने के आरोप में पुलिस ने तमिलनाडु के तूतिकोरिन जिले के सातनकुलम से जयराज और फेनिक्स को गिरफ्तार किया था.

दोनों की कोविलपट्टी के अस्पताल में 23 जून को मौत हो गई थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने सातनकुलम थाने में पिता-पुत्र की बर्बर तरीके से पिटाई की थी जिसकी वजह से उनकी मौत हुई.

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ इस तरह की क्रूरता उन्हें क्रोधित करती है और दोषी को सजा मिलनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जो मैं सुन रही हूं उससे बिल्कुल स्तब्ध, दुखी और क्रोधित हूं. किसी भी इनसान के साथ इस तरह की क्रूरता नहीं की जा सकती चाहे उसका अपराध कुछ भी हो. दोषी को बिना सजा दिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए. हमें ठोस कार्रवाई चाहिए.’’

प्रियंका ने लिखा, ‘‘ मैं उस पीड़ा की कल्पना भी नहीं कर सकती जिससे पीड़ित परिवार गुजर रहा है. मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं. हमें अपनी सामूहिक आवाज का इस्तेमाल जयराज और फेनिक्स को न्याय दिलाने में करना चाहिए.’’

करीना ने इंस्टाग्राम के माध्यम से कहा कि सभी को इस बात का प्रयास करना चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो. उन्होंने लिखा, ‘‘ चाहे कोई भी परिस्थिति हो इस तरह की क्रूरता अस्वीकार्य है. एक समाज के तौर पर मैं इस पर तब तक बोलना जारी रखूंगी जब तक न्याय नहीं मिलता और यह प्रयास करूंगी कि दोबारा ऐसी घटना नहीं हो.’’

उल्लेखनीय है कि पिता-पुत्र की मौत की घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया में नाराजगी देखी जा रही है और हैशटैग जस्टिस फॉर जयराज एंड फेनिक्स ट्रेंड कर रहा है.

तापसी ने कहा कि वह घटना के बारे में पढ़कर दुखी हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह संभवत: कई घटनाओं में महज एक घटना है लेकिन एक घटना से ही असर शुरू होता है. हैशटैग जस्टिस फॉर जयराज ऐंड फेनिक्स. यह किसी के भी साथ हो सकता है. घटना का विवरण भयभीत और दुखी करने वाला है.

पुलिस की तीखी आलोचना करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा कि यह कल्पना से परे है कि जो व्यवस्था लोगों की रक्षा के लिए बनी है वही उनके विरुद्ध हो गई. उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ जब हम खतरे में होते हैं तो पुलिस के पास जाते हैं. वे कैसे खुद खतरा हो सकते हैं? प्रत्येक पुलिस कर्मी जो इस घटना में शामिल है उसको सजा मिलनी चाहिए. मैं उस दर्द की कल्पना भी नहीं कर सकती जो पिता और पुत्र ने झेली. हैशटैग जस्टिस फॉर जयराज ऐंड फेनिक्स.’’

घटना को ‘राष्ट्रीय शर्म’ करार देते हुए अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा, ‘‘ इस घटना के बारे में पढ़ कर मेरी रुह तक कांप जाती है. हमें इस बर्बर और क्रूरता के खिलाफ एकजुट होना चाहिए.’’

अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास ने कहा कि उनकी मौत डरावनी और गलत है और प्रत्येक व्यक्ति को शीघ्र कार्रवाई की मांग करनी चाहिए. उल्लेखनीय है कि इस घटना से पूरे देश में गुस्से का माहौल पैदा हो गया है जिसके बाद दो उपनिरीक्षकों सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया.

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 9 बजे तक कर ली 26 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 9 बजे तक कर ली 26 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
S Janaki Last Rites: राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस
राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget