एक्सप्लोरर

बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ की शारीरिक शोषण की शिकायत, सफाई में एक्टर ने किया इंकार

एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ बॉलीवुड की एक नामी एक्ट्रेस की ओर से शोषण की शिकायत दर्ज करवाई गई है. एक्ट्रेस ने शोषण के साथ-साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है. आदित्य पंचोली ने पीड़िता पर उलट आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता उन पर बीते कुछ दिनों से दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी.

मुम्बई: एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ बॉलीवुड की एक नामी एक्ट्रेस की ओर से शोषण की शिकायत दर्ज करवाई गई है. एक्ट्रेस ने शोषण के साथ-साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है. पीड़ित एक्ट्रेस की बहन ने पीड़िता की ओर से मुम्बई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शोषण की शिकायत दर्ज कराई है.

हालांकि इन आरोपों को आदित्य पंचोली नकारते नजर आ रहे हैं. एबीपी न्यूज़ ने आदित्य पंचोली से इस बाबत उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया. हालांकि उन्होंने कैमरे पर आकर बात करने से इंकार कर दिया. लेकिन कैमरे से इतर उन्होंने एबीपी न्यूज से इस बारे में खुलकर बात की. आदित्य पंचोली ने पीड़िता पर उलटा आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता उन पर बीते कुछ दिनों से दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी.

कैंसर पीड़ित ने अजय से तंबाकू का एड ना करने की लगाई थी गुहार, अब एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

आदित्य ने कहा कि शिकायकर्ता के वकील रिजवान‌ सिद्दीकी द्वारा उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. आदित्य ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के खिलाफ अंधेरी में मानहानि का मामला दायर किया हुआ है. पीड़िता के वकील ने इसी मामले को वापस लेने की धमकी दी थी और ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने की भी धमकी दी थी.

आदित्य पंचोली ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "6 जनवरी को मेरे वर्सोवा स्थित घर पर हुई इस मुलाकात के दौरान मैंने वकील रिजवान सिद्दीकी की पूरी बातचीत का स्टिंग ऑपरेशन कर लिया था. बाद में 18 मिनट की इस पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग को मैंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन, शहर के डीसीपी और अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (जहां आदित्य ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है) को भी एक अर्जी के साथ सौंपा दिया था" .

VIDEO: ट्रोलर्स से सैफ ने कहा- संभव ही नहीं कि 'पद्मश्री' पाने के लिए सरकार को घूस दे सकूं

आदित्य पंचोली ने कहा, "इंडियन एविडेंस ऐक्ट 65B के तहत इस वीडियो रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता का सर्टिफिकेट भी मैंने हासिल किया है जिसे मैंने अपनी अर्जी के साथ मैंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन, शहर के डीसीपी और अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को सौंपा है." 

आदित्य पंचोली ने कहा, "अगर आप भी इस पूरे वीडियो को गौर से देखेंगे तो समझ जायेंगे कि पूरा मामला क्या है और आपके मन में भी किसी तरह की कोई शंका नहीं रह जाएगी." 

ThrowBack- कंगना से केंडल जेनर तक, CANNES में इन्होंने दिखाया था Bold अवतार

आदित्य पंचोली द्वारा किए गये इस स्टिंग के वीडियो के कुछ अंश एबीपी न्यूज़ के पास भी हैं जिसमें शिकायतकर्ता के वकील रिजवान सिद्दीकी को दायर किए जाने वाले संभावित रेप के मामले में बात करते हुए देखा और सुना जा सकता है. बता दें कि इस मामले में शिकायतकर्ता एक्ट्रेस के वकील रिजवान सिद्दीकी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी ओर से फिलहाल कोई जवाब नहीं मिल पाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाखों रुपये देकर बुलाया, 15 मिनट में छोड़ा स्टेज, अब अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे इवेंट ऑर्गेनाइजर
लाखों रुपये देकर बुलाया, 15 मिनट में छोड़ा स्टेज, अब अंजलि अरोड़ा पर होगी कार्रवाई
'सगे भाई से ज्यादा मेरे लिए किया', पत्नी को कैंसर हुआ, तो ऐसे शिवाजी साटम की ढाल बने थे नाना पाटेकर
'सगे भाई से बढ़कर थे', नाना पाटेकर को यादकर भावुक हुए शिवाजी साटम
क्या सच में 4000 करोड़ के बजट में बनी है 'रामायण'? रावण बने यश ने बताई सच्चाई
क्या सच में 4000 करोड़ के बजट में बनी है 'रामायण'? यश ने बताई सच्चाई
'दृश्यम 3' बनेगी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म? जानें- 'बॉर्डर 2' को मात देने के लिए कितना कमाना होगा
'बॉर्डर 2' को मात दे पाएगी 'दृश्यम 3'? जानें- कितना कमाना होगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget