एक्सप्लोरर

Bhumi Pednekar के लुक में आया काफी बदलाव, जानिए फिटनेस और ब्यूटी को लेकर क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली फिल्म में एक काफी मोटी महिला का किरदार निभाया था. वहीं उन्होंने लगातार अपनी सेहत पर काम किया, जिसकी वजह से आज हर कोई उनके बदले लुक्स से प्रभावित है.

यशराज फिल्म्स के कास्टिंग डिवीजन में काफी समय काम करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने काफी वजनी महिला का किरदार निभाया था. इसके बाद से लगातार भूमि ने अपने लाइफस्टाइल और हेल्थ पर काफी ध्यान दिया. जिसका नतीजा यह है कि आज और पहले की भूमि पेडनेकर के लुक में जमीन आसमान का अंतर दिखाई देता है.

भूमि पेडनेकर के लुक में आया काफी बदलाव

भूमि पेडनेकर ने छह साल के अपने छोटे से करियर में अपनी पहचान बनाई है. उन्हें उनके यादगार परफॉर्मेंस के लिए उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. भूमि को एक मल्टी-ब्यूटी टेक प्लेटफॉर्म का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है. फिलहाल उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिटनेस, ब्यूटी और कोरोना काल के दौरान अपनी एक्टिविटी के बारे में चर्चा की है.

सुंदरता कमियां नहीं छिपातीः भूमि

उनका कहना है कि ब्यूटी आपके मूड को सपोर्ट करता है. यह आपकी सच्चाई को दिखाता है कि आप क्या हैं. सुंदरता आपकी कमियों को छिपाने में आपकी सहायता नहीं करती है. हर किसी को एक अलग तरह से बनाया गया है, जो उसके लिए स्पेशल है और वह सुंदर है. इसके साथ ही उनका कहना है कि सुंदरता इस बात को स्वीकार करने में है कि आप क्या हैं और कौन हैं, और इसका जश्न मनाने के बारे में है. 

शरीर को फिट रखना है काफी जरूरीः भूमि

फिटनेस को लेकर किए गए सवाल पर उनका कहना है कि यह उनके लिए खाने या फिर किसी दूसरे काम को करने जितना महत्वपूर्ण है. उनका कहना है कि शरीर को फिट रखना सिर्फ उनके शरीर के लिए ही नहीं बल्कि उनके दिमाग के लिए भी एक कसरत है. उनका कहना है कि 'मेरे लिए, सुंदरता, तैयार होना और वर्कआउट करना एक ही स्पेक्ट्रम में आता है क्योंकि वह मेरा 'मी टाइम' है. यही वह समय है जब आप अपने आप से प्यार करते हैं.'

लॉकडाउन में सीखे बेकिंग और पेंटिंग के हुनर

वहीं लॉकडाउन में अपनी लाइफस्टाइल में आए बदलाव को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि 'वह लॉकडाउन में काफी व्यस्त थी. उनका कहना है कि पहले लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोग डरे और सहमें अपने घरों में कैद थे. वहीं इस दौरान मैंने बेकिंग और पेंटिंग सीखने की कोशिश की थी. मैंने ज्यादातर समय अपने ब्यूटी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने में बिताया. जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया जिसे लेकर मैं काफी उत्साहित थी.'

इसे भी पढ़ेंः
Haryanvi Song: Sapna Choudhary ने अपने देसी अंदाज से दर्शकों को बनाया दीवाना, गाना मचा रहा धमाल

Shaheer Sheikh ने पत्नी Ruchika Kapoor के साथ शेयर की फोटो, बताया नन्ही बेटी का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget