एक्सप्लोरर

Aishwarya Raj Bhakuni Biography: ऐश्वर्या राज भाकुनी का बड़ा खुलासा, निर्माता-निर्देशक ने रखा उनके सामने गलत प्रस्ताव, जानिए पूरा सच

कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर बॉलीवुड में कई तरह की अफवाह सुनने को मिलती रहती है. एक ऐसे ही मामले को एक्ट्रेस ऐश्वर्या राज भाकुनी ने उजागर किया है .

Aishwarya Raj Bhakuni Real Story- हॉट, बोल्ड एंड ब्यूटीफूल ऐश्वर्या राज भाकुनी एक सफल मॉडल होने के साथ-साथ एक टीवी स्टार भी है और उन्होंने तेलगु फिल्म के अलावा अब बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है. फिल्म पृथ्वीराज में मानुषी छिल्लर की बहन का रोल करने वाली रायपुर की ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में एक बात कही और इस बात तो सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान. उनका कहना है कि आज भी बॉलीवुड में होता है कास्टिंग काउच जैसा घिनौना सच.


Aishwarya Raj Bhakuni Biography: ऐश्वर्या राज भाकुनी का बड़ा खुलासा, निर्माता-निर्देशक ने रखा उनके सामने गलत प्रस्ताव, जानिए पूरा सच

बॉलीवुड में आज भी होता है कास्टिंग काउच- भारत के टेराकोटा और इस्पात के लिए मशहूर छत्तिसगढ़ के रायपुर की ऐश्वर्या भाकुनी फिल्म पृथ्वीराज में अपनी एक्टिंग से ये साबित कर चुकी है कि मौका छोटा हो या बड़ा कोई भी अपनी प्रतिभा के दमपर कमाल दिखा सकता है. उन्होनें एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि  बॉलीवुड में आज भी होता है कास्टिंग काउच और उनके पास भी इस तरह के कई घिनौनो ऑफर आ चुके है. उनके सामने भी कई निर्माता-निर्देशक ने गलत प्रस्ताव रखकर फायदा उठाने कि कोशिश की है. लेकिन उन्होंने ऐसे किसी भी ऑफर से साफ इंकार कर दिया. उनका मानना है कि छोटे शहरों से आने वाला हर एक कलाकार अपनी संस्क़ति और आदर्शों से जुड़ा होता है. ऐसे हालात में उन जैसे लोग कभी भी किसी भी तरह का समझोता नहीं कर सकते है. लेकिन जब भी ऐसे प्रस्ताव आते है तो दुख होता है. बहुत से छोटे शहरों के लोग इन्ही कारणों की वजह से अपने घर वापस लौट जाया करते है. उनका मानना है कि उनके ऊपर भगवान की असीम कृपा रही है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे लोगों के साथ काम किया, जो भरोसे के काबिल हैं.

जब आया फिल्म का ऑफर - ऐश्वर्या भाकुनी को जब फिल्म पृथ्वीराज के लिए ऑफर आया था तब उन्होंने इस फिल्म को करने से साफ इंकार कर दिया था, क्योंकि इसमें उन्हें मैन लीड रोल में नहीं लिया जा रहा था, बल्कि इस फिल्म में उन्होंने हीरोइन मानुषी छिल्लर की बहन का रोल अदा किया है. ऐसे में ऐश्वर्या भाकुनी चाहती थी कि वह जब भी बॉलीवुड फिल्में करें तो वह खुद उस फिल्म में एक मैन लीड हीरोइन का किरदार निभाएं.


Aishwarya Raj Bhakuni Biography: ऐश्वर्या राज भाकुनी का बड़ा खुलासा, निर्माता-निर्देशक ने रखा उनके सामने गलत प्रस्ताव, जानिए पूरा सच

साइड रोल्स से लगता है डर - वह बतौर हीरोइन फिल्मों में इसलिए भी लॉन्च होना चाहती थीं क्योंकि उनको ऐसा लगता है कि जो भी एक बार बॉलीवुड में हीरोइन के साइड के रोल कर लेता है जैसे कि बहन, भाभी या फिर देवरानी का रोल तो उसके पास हमेशा इस तरह के साइड रोल्स के ऑफर आने लगते हैं. इस बात से ऐश्वर्या को काफी डर लगता है. कहीं उनका करियर साइड रोल्स करने में ही ना रह जाए.

किसके कहने पर करी फिल्म पृथ्वीराज - जब ऐश्वर्या ने फिल्म पृथ्वीराज के डाइरेक्टर चंद्रप्रकाश से अपने साइड रोल की बात को शेयर किया तब चंद्रप्रकाश ने उन्हें एक ही बात समझाई कि ये जरूरी नहीं कि वह किसी फिल्म में मैन लीड हीरोइन बनकर ही अपनी एक्टिंग को लोगों तक पहुंचा सकती है, बल्कि लोगों की नजरों में आने के लिए केवल एक मिनट का दमदार रोल ही काफी होता है. बशर्ते किसी की भी एक्टिंग में इतना दम होना चाहिए कि लोग उसके एक मिनट की एक्टिंग से ही उसकी ओर खिंचे चले जाए. तब जाकर ऐश्वर्या ने बात ठान ली कि वह लोगों के दिलों में अपनी खास जगह एक सेकेंड लीड रोल से भी बना सकती हैं. यही वजह रही कि ऐश्वर्या भाकुनी पहले इस रोल को करने से कतरा रहीं थीं, लेकिन फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश के समझाने पर उन्होंने ये रोल बखूबी निभाया. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म पृथ्वीराज को शूट करते वक्त उन्होंने अपने सीनियर्स से काफी कुछ सीखा. वह आगे भी कई बॉलीवुड फिल्में करना चाहती है ताकि वह इस इंडस्ट्री और अपने फैन्स से जुड़ी रहे.

ग्लैमरस दुनिया के पिछे का सच - कास्टिंग काउच का मुद्दा अक्सर बॉलीवुड के गलियारों में सुनने को मिल ही जाता है. या यू कहे कि ग्लैमरस दुनिया के पीछे का काला सच जो कभी ना कभी किसी ना किसी के जरिए आम लोगों के सामने आ ही जाता है. और इस बार ये सच ऐश्वर्या राज भाकुनी के जरिए लोगों के बीच आया है. आज बॉलीवुड में ऐसी कई हीरइने हैं जो अपनी मेहनत की वजह से ऊंचा मकाम हासिल कर चुकी हैं. लेकिन एक वक्त वो भी था जब इन्हें भी इस चमकी-धमकी ग्लैमरस दुनिया के घिनौने सच से गुजरना पड़ा था. ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसे हैं जो आंखों में बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मायानगरी मुंबई आती है, लेकिन उन्हें उनके टैलेंट की जगह उनसे शारीरिक संबंध बनाने की शर्त पर काम देने का ऑफर मिलता है.

कैसे हुई फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री - रायपुर के अवंती बिहार की रहने वाली ऐश्वर्या राज भाकुनी ने बीटेक की पढ़ाई पूरी की है. कॉलेज के दिनों से ही उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक रहा है. उनके परिवार वाले चाहते थे कि वह आईएएस अफसर बने. उनकी फेमली से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं रहा है और उनकी बेटी अकेले कैसे इस इंडस्ट्री में काम कर पायेगी. लेकिन ऐश्वर्या शुरू से ही जिद्दी रही हैं, इसलिए उन्होंने जो कमिटमेंट एक बार अपने आपसे कर दी उसे कोई नहीं बदल सकता. ऐश्वर्या शूरू से ही बॉलीवुड में काम करना चाहती थीं. वह बॉलीवुड में काम करने के लिए अड़ी रही और आज ऐश्वर्या टावी स्टार के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं. ऐश्वर्या बॉलीवुड से पहले तेलगु फिल्मों में काम कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget