एक्सप्लोरर

Bollywood Actor: चूहों के साथ दिन गुजारे, फिर काम पाने के लिए कुत्ते की तरह भौंकना पड़ा, क्या आपको पता है इस एक्टर का नाम?

Bollywood Gossip: मायानगरी में उन्होंने ऐसी पहचान बनाई कि आज भी हर कोई उन्हें याद करता है. बात ऐसे शख्स की, जिसने कष्ट को काटकर मायानगरी में अपना रास्ता बनाया.

Bollywood Actor Struggle: मायानगरी मुंबई में मुकाम हासिल करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इसे हासिल करने के रास्तों में आने वाले संघर्ष से कम ही लोग पार निकल पाते हैं. आज हम आपको सिनेमा की दुनिया के ऐसे सितारे से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से ऐसे पैमाने गढ़े कि उनकी मिसाल आज भी दी जाती है. दरअसल, उनकी जिंदगी इतनी बदहाल रही कि उन्हें चूहों और कुत्ते के साथ वक्त गुजारना पड़ा. जब काम मांगने गए तो कुत्ते की तरह भौंककर दिखाना पड़ा. 

यूं बयां की थी आपबीती

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह आपबीती उन अभिनेता ने खुद बयां की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हीरो बनने के लिए मुंबई आए थे, लेकिन उनका वह दौर बेहद खराब रहा था. दरअसल, मुंबई में अपने शुरुआती दिन उन्होंने रेलवे क्वार्टर में बने एक कमरे में गुजारे थे. वह कमरा काफी गंदा रहता था. अभिनेता के हालात इतने ज्यादा खराब थे कि उनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं होता था. ऐसे में वह दिनभर सिर्फ शराब पीते रहते थे, क्योंकि वह बुरी तरह फ्रस्टेट थे और उनके पास कोई काम नहीं था. 

सिर्फ एक दिन शराब को नहीं लगाया था हाथ

एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दौर में उनका कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरता था, जब वह शराब को हाथ नहीं लगाते थे. उनकी जिंदगी में बस एक ही दिन ऐसा आया था, जब उन्होंने शराब नहीं पी थी. दरअसल, वह उनकी शादी का दिन हुआ था. ऐसे में वह नहीं जानते थे कि उनकी होने वाली पत्नी पर उनका खराब इंप्रेशन पड़े. 

शराब ने ही बना दिया सितारा

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस सितारे को सितारा बनाने में भी शराब का ही हाथ रहा. वह कहते थे कि मैं शराब इसलिए पीता था, ताकि चैन से सो सकूं. दरअसल, उनके कमरे में चूहे काफी ज्यादा थे. वहीं, एक कुत्ता भी उस कमरे में ही रहता था. ऐसे में तमाम दिक्कतों को भूलने के लिए वह शराब का सहारा लेते थे, लेकिन इसी शराब की वजह से उन्हें शोहरत हासिल हुई. आज भी जब लोग उनका नाम लेते हैं तो उनकी छवि एक बेवड़े के रूप में सामने आ जाती है. उम्मीद है कि अब आपको अंदाजा हो गया होगा कि हम किसकी बात कर रहे हैं. अगर नहीं तो उनके बारे में एक और फैक्ट बताकर हम नाम का खुलासा करेंगे. 

कुत्ते की आवाज निकालने पर मिला था काम

यह बात जानकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे कि उन्हें काम हासिल करने के लिए कुत्ते की तरह भौंकना पड़ गया था. हुआ यूं था कि वह काम मांगने के लिए उस जमाने के जाने-माने डायरेक्टर के पास गए थे. डायरेक्टर ने उन्हें ऊपर से नीचे तक पूरी तरह घूरा और दो टूक जवाब दे दिया कि अभी तो कुछ नहीं है, फिर कभी आना. हालांकि, हमारा हीरो अपनी जगह से कतई नहीं हिला. वह तो टकटकी लगाए उन डायरेक्टर को देखते ही रहे. ऐसे में वह डायरेक्टर बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने साफ-साफ कहा कि अभी एक कुत्ते की जरूरत है. क्या तुम भौंक सकते हो? हमारे हीरो ने इसके लिए भी हामी भर दी और थोड़ी देर में कुत्ते की ऐसी आवाज अपने मुंह से निकाली कि वह डायरेक्टर भी दंग रह गए. हालांकि, इस वाकये के बाद उन्हें काम तो मिला. साथ ही, पहचान भी बन गई.

जिंदगी भर किया शराबी का ही रोल

उम्मीद है कि शराब और शराबी के किरदार से आप उन्हें पहचान ही गए होंगे. अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि वह महान कलाकार कोई और नहीं, बल्कि केष्टो मुखर्जी थे, जिन्होंने जिंदगी में तमाम कष्ट झेलने के बाद भी कामयाबी हासिल की. उन्होंने अपने करियर में करीब 90 फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में शराबी का ही किरदार निभाया. हालांकि, किरदार निभाने के लिए उन्होंने कभी शराब नहीं पी. वह साफ कहते थे कि मैं दोबारा गरीबी में जिंदगी नहीं बिताना चाहता हूं. अगर लोग चाहते हैं कि मैं शराबी का किरदार निभाऊं तो मुझसे इससे कोई परहेज नहीं है, क्योंकि मुझे क्लास नहीं, पैसा चाहिए. क्लासी होकर मैं अपने बच्चों का पेट नहीं भर पाऊंगा. अगर मेरे पास पैसा होगा तो मेरे पास सबकुछ होगा.

 India Vs Bharat: 'भारत' का नाम बदलने की चर्चा के बीच तमिल एक्टर Vishnu Vishal ने उठाए सवाल, बोले- 'ये देश की प्रगति में कैसे मदद करेगा?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Evil Dead Burn BO: हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget